{"_id":"5da761ce8ebc3e93c816704c","slug":"inspaction-medical-college-firozabad-news-agr4109863101","type":"story","status":"publish","title_hn":"मेडिकल कालेज का दौरा करने आई केजीएमयू की सात सदस्यीय टीम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मेडिकल कालेज का दौरा करने आई केजीएमयू की सात सदस्यीय टीम
विज्ञापन
मेडिकल कालेज में निरीक्षण करती केजीएमयू से आई टीम। साथ में हैं प्राचार्य डा. संगीता अनेजा।
- फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। स्वशासीय मेडिकल कालेज के दूसरे सत्र की तैयारी हो चुकी हैं। यह मेडिकल कालेज केजीएमयू (किंग जार्ज मेडिकल यूनिवर्सिटी, लखनऊ) से संबद्ध है। ऐसे में बुधवार को केजीएमयू की सात सदस्यीय टीम ने यहां व्यवस्थाओं को देखा। यह रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। इसके लिए आगामी सत्र के लिए अनुमति मिलेगी।
टीम में केजीएमयू की वाइस डीन प्रो. विमला वेंकटेश, प्रो. राकेश कुमार दिवान, डॉ. सुधीर सिंह, प्रो. अनूप वर्मा ने मेडिकल कालेज का निरीक्षण किया। उन्होंने जलेसर रोड स्थित मेडिकल कालेज के भवन को देखा। यहां बनीं कक्षाओं और प्रयोगशालाओं को देखा।
इसके अलावा टीम मेडिकल कालेज अस्पताल (जिला अस्पताल) में पहुंची। यहां टीम के सदस्यों ने आपरेशन थियेटर, एनआरसी, वार्ड की स्थिति भी देखी। पैथोलाजी में जांच के संबंध में जानकारी ली। टीम सौ शैया अस्पताल में भी पहुंची। यहां पर ओपीडी देखी। बाद में प्रसव कक्ष में व्यवस्थाओं को देखा।
विज्ञापन
एसएनसीयू में भी टीम के सदस्यों ने निरीक्षण कर व्यवस्थाएं चिकित्सक डा. एलके गुप्ता से जानीं। मेडिकल कालेज की प्राचार्य डा. संगीता अनेजा ने बताया कि कालेज केजीएमयू से संबद्ध है। इसलिए टीम ने दौरा किया। निरीक्षण की रिपोर्ट शासन को सौंपी जाएगी। उन्होंने बताया कि टीम निरीक्षण करने के बाद संतोष थी। आगामी सत्र के लिए बिल्डिंग निर्माण का कार्य तेजी से कराया जाएगा।
निरीक्षण की खबर पर पहुंचे डाक्टर
फिरोजाबाद। कई चिकित्सक प्राइवेट प्रैक्टिस कर रहे हैं और उनका नाम मेडिकल कालेज में भी है। वह चिकित्सक भी टीम के आगमन की सूचना पर एप्रिन पहनकर मौके पर पहुंच गए।