फिरोजाबाद। आगरा जोन के आईजी ए. सतीश गणेश ने मंगलवार को पुलिस लाइन प्रांगण का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजनालय, क्वार्टर गार्ड, आर्मरी, परिवहन शाखा, बैरक के साथ आरटीसी की जांच की। उन्होंने साफ सफाई के साथ अनुचर को मास्क का प्रयोग करने और थर्मल स्क्रीनिंग कराने पर जोर दिया। आईजी जोन ए सतीश गणेश एसएसपी सचिंद्र पटेल एवं एसपी देहात राजेश कुमार के साथ सबसे पहले पुलिस भोजनालय और आरटीसी का निरीक्षण किया। उन्होंने भोजन की गुणवत्ता खुद चखकर परखी।
स्वच्छता पर विशेष ध्यान देते हुए भोजनालय में तैनात सभी अनुचरों को मास्क की अनिवार्यता करने और थर्मल स्क्रीनिंग पर जोर दिया। इसके बाद बैरक के साथ आरटीसी बैरक का निरीक्षण किया। एसएसपी सचिंद्र पटेल ने बताया कि पुलिस कैंटीन से आवश्यक सामान सभी पुलिसकर्मियों के परिवारों को डोर-टू-डोर भिजवाया जा रहा है। सभी पुलिस के परिवारों को मास्क का वितरण किया गया है। जनपद की सभी कोरोना -19 क्यूआरटी टीम को बैग, सैनिटाइजर, मास्क, कैप, साबुन एवं जनपद के सभी अधिकारियों और कर्मियों को पानी की बोतल दी गई है । इस दौरान प्रतिसार निरीक्षक राम सिंह के साथ ही स्टाफ साथ रहा।