फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   inogration

सरस्वती मां के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलन कर सांसद ने किया पायलेट प्रोजेक्ट का शुभारंभ

Wed, 01 Jul 2020 05:51 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Wed, 01 Jul 2020 05:51 PM IST
विज्ञापन
inogration
शिकोहाबाद तहसील सभागार में पायलेट प्रोजेक्ट का शुभारंभ के मौके पर मंचासीन अतिथि। - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद। एसडीएम शिकोहाबाद के अथक प्रयासों ने ग्रामीण क्षेत्र के जमीन विवाद के निस्तारण एवं ग्राम विकास की योजना के लिए पायलेट प्रोजेक्ट तैयार किया है। जिसका बुधवार को मुख्य अतिथि सांसद डॉ. चंद्रसेन जादौन, विधायक डॉ. मुकेश वर्मा और अध्यक्षता कर रहे जिलाधिकारी चंद्र विजय सिंह ने मां सरस्वती के चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर किया। अतिथियों ने पायलेट प्रोजेक्ट के सफल क्रियान्वयन, सहयोग और सफलता के लिए एसडीएम नरेंद्र सिंह को बधाई दी। इस दौरान सीडीओ नेहा जैन, एसपी ग्रामीण राजेश कुमार मंचासीन रहे।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी ने पायलेट प्रोजेक्ट के बारे में विस्तार से सभी अतिथियों और आगंतुकों को जानकारी दी। इसके बाद यह प्रोजेक्ट कैसे काम करेगा, इसकी पूरी रूपरेखा समझाई। प्रोजेक्ट के माध्यम से ट्रायल के रूप में 10 गांवों को चयनित किया है। इन गांवों में प्रोजेक्ट की सफलता के बाद इसे पूरे क्षेत्र में लागू किया जाएगा। प्रोजेक्ट की सफलता के लिए उप जिलाधिकारी को सांसद, विधायक, डीएम, सीडीओ, एसपी ग्रामीण के साथ ही अन्य लोगों ने भी उन्हें शुभकामनाएं और सहयोग का आश्वासन दिया। इस अवसर पर सीओ इंदुप्रभा, प्रभारी निरीक्षक सुनील तोमर, प्रभारी निरीक्षक नसीरपुर बीडी पांडेय, तहसीलदार सत्यप्रकाश, एक्सईएन विद्युत झब्बूराम और अधिशाषी अधिकारी नगरपालिका अवधेश कुमार, बीडीओ प्रवीना शुक्ला समेत तहसील स्तरीय अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। संचालन जीआईसी के प्रधानाचार्य अशोक अनुरागी ने किया। तहसीलदार सत्यप्रकाश ने सभी का आभार व्यक्त किया।
विज्ञापन

आपसी मतभेद भुला कर प्रोजेक्ट की सफलता को करें कार्य
शिकोहाबाद। मुख्य विकास अधिकारी नेहा जैन ने कार्यक्रम को संबोधित करते हुए कहा कि जब हम किसी गांव में पहुंचते हैं तो लोग हमें सरकार समझते हैं। हमें सरकार की तरह ही लोगों की समस्याओं का समाधान करना चाहिए। जिससे धरातल पर भी विकास कार्य दिखाई दें। उन्होंने कहा कि हमारे विभागों में मतभेद बहुत हैं। अधिकारी कार्य को बोझ समझकर एक दूसरे पर डालते हैं। उन्होंने सभी अधिकारियों से आपसी मतभेद भुला कर एक दूसरे का सहयोग करने की सलाह दी। सीडीओ का इशारा तहसील स्तरीय दो बड़े अधिकारियों में विगत दिनों से चले आ रहे मतभेद को लेकर था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed