{"_id":"608420768ebc3e8d3b47fb74","slug":"injured-in-quarrel-s-girl-death-firozabad-news-agr489697675","type":"story","status":"publish","title_hn":"झगड़े में घायल बालिका की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
झगड़े में घायल बालिका की मौत
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगर की कांशीराम कॉलोनी में दो दिन पूर्व मामूली बात को लेकर हुए विवाद में घायल सात वर्षीय बालिका की शुक्रवार रात उपचार के दौरान मौत हो गई। सूचना पर पहुंची थाना पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। मामले में पुलिस ने एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
कांशीराम कॉलोनी निवासी भूरा का बृहस्पतिवार को कॉलोनी के ही सलीम से किसी बात को लेकर विवाद हो गया था। आरोप है कि सलीम ने अपने परिवार की महिला और युवकों के साथ भूरा और उसके परिवार के साथ मारपीट कर दी थी। मारपीट में भूरा की सात वर्षीय पुत्री बिट्टो गंभीर रूप से घायल हो गई। मामले में भूरा के साले समीर पुत्र नसीम निवासी कांशीराम कॉलोनी ने थाने में तहरीर दी थी।
पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर घायलों का मेडिकल कराया था। झगड़े में घायल बिट्टो को परिजनों ने निजी अस्पताल में उपचार के लिए भर्ती कराया था, जहां शुक्रवार रात उसकी मौत हो गई। बालिका की मौत का कारण सिर में आई चोट बताया गया है।
विज्ञापन
सूचना पर पहुंची पुलिस ने बालिका के शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस संबंध में प्रभारी निरीक्षक प्रमोद मलिक ने बताया कि झगड़े का मुकदमा दर्ज कर लिया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद मुकदमे में हत्या की धारा को तरमीम कर दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी। एक आरोपी को हिरासत में ले लिया है।