{"_id":"40390fdcfe7870238634f2ba00ba4a1d","slug":"information-of-sloping-track-scattered-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पटरी टेड़ी होने की सूचना पर हड़कंप","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पटरी टेड़ी होने की सूचना पर हड़कंप
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Sat, 13 Jun 2015 08:29 PM IST
विज्ञापन
शनिवार सुबह कानपुर रेलखंड पर मक्खनपुर-शिकोहाबाद स्टेशनों के बीच रेल लाइन टेड़ी होने की सूचना सेे हड़कंप मच गया। इसके बाद ट्रेनों को जहां का तहां रोकते हुए ट्रैक की जांच कराई गई। जहां भी हल्की कमी मिली उसे दुरुस्त किया गया लेकिन टूटी पटरी नहीं मिली। करीब साढ़े तीन घंटे की कवायद के बाद रेल यातायात सुचारु हो सका। करीब एक दर्जन ट्रेनें जहां की तहां खड़ी रहीं। रेल यातायात ठप रहने से यात्री खासे परेशान रहे।
घटना शनिवार सुबह करीब आठ बजे की है। कानपुर रेलखंड पर मक्खनपुर-शिकोहाबाद स्टेशनों के मध्य ट्रैक मैन ने पटरी टेड़ी होने की जानकारी एसएमएस के माध्यम से नियंत्रण कक्ष टूंडला को दी। इससे हड़कंप मच गया। कुछ ही देर में वहां से शताब्दी एक्सप्रेस को गुजरना था। आनन-फानन में शताब्दी एक्सप्रेस को फीरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर रोक पीडब्ल्यूआई के साथ अधिकारियों को मौके पर भेजा गया। अधिकारियों को जांच में कुछ नहीं मिला तो ट्रोली से शिकोहाबाद से मक्खनपुर तक रेलवे लाइन की जांच की गई, लेकिन टीम ने फिर से ओके की रिपोर्ट दे दी। इसके बाद ट्रैक की सुचिता को जांचने के लिए दो ट्रैक इंस्पेक्टरों के साथ मक्खनपुर से मालगाड़ी को शिकोहाबाद तक 80 किमी की स्पीड एवं बताए स्थान पर 10 किलोमीटर प्रतिघंटे के कौशन से चलाया गया। ट्रैक ओके मिलने पर ही 11.30 बजे अधिकारियों ने फीरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर खड़ी शताब्दी एक्सप्रेस को चलाने के निर्देश दिए। इसके चलते करीब साढ़े तीन घंटे टूंडला-कानपुर रेल खंड बाधित रहा। इससे यात्रियों को भीषण गर्मी में परेशानी उठानी पड़ी। वहीं टूंडला स्टेशन पर भी पीछे खड़ी ट्रेनों को इंतजार करना पड़ा। इस दौरान शताब्दी एक्सप्रेस, ओखा-बनारस एक्सप्रेस, संपर्कक्रांति एक्सप्रेस, कालका मेल, नॉर्थ-ईस्ट एक्सप्रेस सहित करीब एक दर्जन ट्रेनें पिछले स्टेशनों पर खड़ी रहीं। मामले की जांच एईएन फीरोजाबाद को सौंपी गई है।
मक्खनपुर-शिकोहाबाद के बीच पटरी टेड़ी होने की जानकारी रेलवे स्टाफ द्वारा दी गई थी। इसके बाद ट्रैक को चेक कराया गया, सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए शताब्दी एक्सप्रेस को फीरोजाबाद रेलवे स्टेशन पर रोका गया था। जांच में ट्रैक में कोई कमी नहीं मिली है। करीब साढ़े तीन घंटे डाउन यातायात बंद रहा।
विज्ञापन
डा. शिवम शर्मा, मंडल यातायात प्रबंधक, टूंडला
फोटो-टूंडला रेलवे स्टेशन पर ट्रेन के इंतजार में बैठे रेलयात्री-1, व खड़ी ट्रेन-2