फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Information about the complaint on block chain portal given to the operators of the public service center

Firozabad News: जनसेवा केंद्र के संचालकों को दी कंपलेन ऑन ब्लॉक चेन पोर्टल की जानकारी

Wed, 22 Mar 2023 03:48 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 22 Mar 2023 03:48 PM IST
विज्ञापन
Information about the complaint on block chain portal given to the operators of the public service center
जनसेवा केंद्र के संचालकों को दी कंपलेन ऑन ब्लॉक चेन पोर्टल की जानकारी
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। शिकायतों के निस्तारण के लिए शुरू किए पुलिस कंपलेन ऑन ब्लॉक चेन पोर्टल के बारे में सीओ ने जसराना कोतवाली में जनसेवा केंद्रों के संचालकों के साथ बैठक की। उन्हें पोर्टल के बारे में जानकारी दी।

सीओ राजवीर सिंह ने कहा कि आईजीआरएस पर शिकायत करने पर निस्तारण में समय लगता है। वहीं पुलिस कंपलेन ऑन ब्लॉक चेन पोर्टल पर शिकायत करने पर मात्र सात दिनों में निस्तारण होगा। सीओ ने कहा कि पोर्टल पर शिकायत करने के लिए कोतवाली आने की आवश्यकता नहीं है। कोई भी व्यक्ति क्यूआर कोड स्कैन कर शिकायत दर्ज करा सकता है। थाना प्रभारी सचिन कुमार ने भी जनसेवा केंद्र संचालकों को जागरूक किया। उन्होंने कहा अगर कोई पीड़ित व्यक्ति उनके पास ऑनलाइन शिकायत दर्ज कराने आता है तो उसे पहले पुलिस के पास भेजने का कार्य करें। थाना आने वाले प्रत्येक व्यक्ति की शिकायत का निस्तारण प्रमुखता के आधार पर किया जाएगा। उन्होंने कहा अगर ऑनलाइन शिकायत करनी हो तो पहले पुलिस कंपलेन ऑन ब्लॉक चेन पोर्टल पर दर्ज करें।
विज्ञापन

बैठक में सुशील कुमार, वीनेश कुमार, शैलेंद्र प्रताप सिंह, नवीन कुमार, अरविंद कुमार, योगेंद्र सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed