{"_id":"61462c138ebc3eca726e58cd","slug":"information-about-increase-in-gas-bill-created-panic-in-the-glass-industry-firozabad-news-agr508180416","type":"story","status":"publish","title_hn":"गैस बिल में बढोत्तरी की सूचना से कांच उद्योग जगत में खलबली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गैस बिल में बढोत्तरी की सूचना से कांच उद्योग जगत में खलबली
विज्ञापन
फिरोजाबाद। सितंबर माह प्रथम पखवाड़े के गैस बिल में एक साथ पांच रुपये की बढ़ोत्तरी की सूचना से शनिवार को कांच और चूड़ी उद्योग में खलबली मच गई। कारखानेदारों की मानें तो इस माह नेचुरल गैस के बिल में पांच रुपये प्रति घनमीटर की बढ़ोत्तरी होना तय है।
नेचुरल गैस के बिल में शुक्रवार को एक साथ पांच रुपये की बढ़ोत्तरी होने की जानकारी मिली। कई कारखानेदारों ने गेल इंडिया द्वारा सितंबर माह में नेचुरल गैस के दाम लगभग 22.50 रुपये प्रति घनमीटर किए जाने की पुष्टि की। कांच कारखानेदारों की मानें तो माह अगस्त 17.50 रुपये प्रति घनमीटर के हिसाब से नेचुरल गैस का भुगतान करने वाले कांच व चूड़ी उद्योग जगत के लिए नई दरें असहनीय होंगी।
कांच और चूड़ी उद्योग से जुडे़ औद्योगिक संगठनों के प्रतिनिधियों के मुताबिक नेचुरल गैस का नई दरों से भुगतान करना काफी टेढ़ा साबित होगा। गैस के दाम बढ़ने से चूड़ी और अन्य कांच उत्पादों का निर्माण करने वाले उद्योग जगत की गतिविधियां पटरी से उतर सकती हैं।
विज्ञापन
---
गेल इंडिया ने शनिवार को अपने पोर्टल पर नेचुरल गैस की नई दरें जारी की हैं। उस हिसाब से प्रति घनमीटर 22.50 पैसे की दरें निर्धारित की जानी है। कांच कारखानेदारों को सितंबर का गैस बिल करीब करीब पांच रुपये प्रति घनमीटर की बढ़ोत्तरी के साथ अदा करना होगा।
अभिषेक मित्तल चंचल उद्योगपति