फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Industrialist robbers entered the house, one arrested

उद्योगपति के घर में घुसे लुटेरे, एक दबोचा

Wed, 25 Nov 2015 07:09 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Wed, 25 Nov 2015 07:09 PM IST
विज्ञापन
Industrialist robbers entered the house, one arrested
उद्योगपति के घर बुधवार को दिनदहाड़े दो बदमाश घुस गए। बदमाशों ने उद्योगपति के पुत्र को तमंचे के बल पर कब्जे में ले लिया। वहां मौजूद वृद्धा ने शोरगुल किया तो उद्योगपति और उनका दूसरा पुत्र बाहर आ गया। एक बदमाश को दबोच उन्होंने घर के बाहर निकल कर शोरगुल कर दिया। इससे भीड़ जमा हो गई। लुटेरे की पिटाई कर पुलिस के हवाले कर दिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने उसके एक अन्य साथी को भी दबोच लिया। जबकि अन्य की तलाश की जा रही है।
विज्ञापन

उत्तर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला मथुरा नगर निवासी राजीव जैन अपने पुत्र अनिकेत जैन और अभिषेक जैन के साथ बुधवार दोपहर को घर पर थे। तभी दो बदमाशों को मकान में घुसता देख उनके यहां खाना बनाने वाली वृद्ध महिला ने शोरगुल कर दिया। इसपर अनिकेत कमरे से बाहर निकला तो बदमाशों ने उस पर तमंचा तान दिया। राजीव जैन ने पुत्र को बदमाशों के चंगुल में देख साहस का परिचय देते हुए शोरगुल कर एक बदमाश को दबोच लिया। वहीं अभिषेक जैन ने घर से बाहर निकलकर हल्ला मचा दिया। बदमाशों की जानकारी होते ही आसपास के लोग पहुंच गए। इस बीच मौका पाकर एक लुटेरा भाग निकला। भीड़ ने दबोचे गए बदमाश की जमकर पिटाई की। सूचना पर सीओ सिटी राजेश चौधरी, कोतवाल दक्षिण श्रीप्रकाश यादव और कार्यवाहक थानाध्यक्ष उत्तर पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंच गए। सीओ सिटी राजेश चौधरी का कहना है कि मौके से टिन्ना उर्फ टिंकू पुत्र मुन्नालाल निवासी कौशल्या नगर को हिरासत में लिया गया है। उससे पूछताछ के बाद दूसरे साथी सोनू शर्मा निवासी संतोषनगर थाना उत्तर को भी दबोच लिया है। उनका तीसरा साथी बंटी निवासी संतोषनगर फरार है। आरोपियों के पास से तमंचा और कारतूस बरामद किए गए हैं।
विज्ञापन



थाने से भागा आरोपी
दबिश के दौरान पकड़े गए बदमाश सोनू से पुलिस पूछताछ कर ही थी, तभी  टिन्ना उर्फ टिंकू पुत्र मुन्नालाल थाना उत्तर से फरार हो गया। इससे पुलिसकर्मियों में हड़कंप मच गया। बाद में उसे शास्त्री मार्केट से पकड़ लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


नशे में थे आरोपी करते बड़ी वारदात
पकड़े गए बदमाश नशे में थे। सीओ ने बताया कि यदि गृह स्वामी साहस का परिचय नहीं देते तो बड़ी वारदात हो सकती थी। यह भी जानकारी जुटाई जा रही है कि अन्य बदमाश घर के बाहर तो नहीं खड़े थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed