फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Indian Public Welfare Committee performed Tulsi Pujan

Firozabad News: भारतीय लोक कल्याण समिति ने किया तुलसी पूजन

Fri, 26 Dec 2025 02:02 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 26 Dec 2025 02:02 AM IST
विज्ञापन
Indian Public Welfare Committee performed Tulsi Pujan
111, टूंडला के राम मंदिर सहरा आश्रम पर तुलती की पूजा करतीं महिलाएंसंवाद
फिरोजाबाद। भारतीय लोक कल्याण समिति द्वारा सुहागनगर स्थित बालाजी हॉस्पिटल में विश्व तुलसी दिवस श्रद्धा और पारंपरिक विधि-विधान के साथ मनाया गया।
विज्ञापन


समिति के पदाधिकारियों व सदस्यों ने तुलसी माता का पूजन कर चुनरी, रोरी तिलक और माला अर्पित की। भारतीय संस्कृति के अनुरूप आरती की गई और भजन गाए गए। प्रबंधक महासचिव सुनील दत्त गुप्ता ने संदेश देते हुए कहा कि क्रिसमस डे भारतीय त्योहार नहीं बल्कि विदेशी पर्व है, जबकि विश्व तुलसी दिवस भारतीय संस्कृति और परंपरा से जुड़ा हुआ पर्व है। कार्यक्रम में सुनील दत्त गुप्ता, तृप्ति गुप्ता, रजनी गुप्ता, प्राची, गरिमा गुप्ता सहित समिति के अन्य सदस्य उपस्थित रहे।





सहसा आश्रम में धूमधाम से मनाया गया तुलसी पूजन दिवस

टूंडला। शहर के लाइनपार स्थित राम मंदिर सहसा आश्रम पर बृहस्पतिवार को तुलसी पूजन दिवस श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया। आश्रम पर महंत बाबा चंदनदास के नेतृत्व में उपस्थित महिलाओं ने विधि-विधान से तुलसी के पौधे की पूजा-अर्चना की। संपूर्ण विश्व के कल्याण की कामना की गई। साथ ही, पूजा के माध्यम से वर्तमान समय में चुनौतियों का सामना कर रहे बांग्लादेशी हिंदुओं के लिए ईश्वर से प्रार्थना की गई। इस दौरान रामबाबू सिंह परमार, देवेंद्र सिंह चौहान, अवधेश सिंह फौजी, बलवीर सिंह तोमर, राधेश्याम चौहान, मनमंदिर सरदार, दिग्विजय सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन






महिलाओं ने चौमुखी मंदिर में मनाया तुलसी दिवस

शिकोहाबाद। चौमुखी महादेव मंदिर प्रांगण में तुलसी मैया का दिवस मनाया गया। जिसमें महिलाओं ने तुलसी के पौधे की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना की।

कार्यक्रम की मुख्य अतिथि पालिकाध्यक्षा रानी गुप्ता ने तुलसी मैया की पूजा करके कार्यक्रम का शुभारंभ किया। श्रद्धा दुबे ने सभी महिला सदस्यों ने तुलसी मैया की परिक्रमा कर पूजा-अर्चना कराई। इस दौरान संजू शर्मा, सुनीता तिवारी, मीना शर्मा, सुमित्रा शर्मा, स्वदेश तिवारी, उषा पचौरी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed