{"_id":"6848363a405b961e53024919","slug":"indian-bank-scam-victims-meet-branch-manager-demand-return-of-money-firozabad-news-c-169-1-sagr1029-150065-2025-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"इंडियन बैंक घोटाला: शाखा प्रबंधक से मिले पीड़ित, पैसा वापस करने की मांग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
इंडियन बैंक घोटाला: शाखा प्रबंधक से मिले पीड़ित, पैसा वापस करने की मांग
Tue, 10 Jun 2025 07:12 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Tue, 10 Jun 2025 07:12 PM IST
विज्ञापन
जसराना: जसराना की इंडियन बैंक में पहुंचे व्यापारी एवं पीडित ग्राहक
दो करोड़ रुपये से अधिक का घोटाला हुआ था
संवाद न्यूज एजेंसी
जसराना। इंडियन बैंक की शाखा जसराना में गबन के मामले में पीड़ित व्यापारियों एवं आम लोगों ने मंगलवार को शाखा प्रबंधक से मुलाकात की। इस दौरान तीन माह बीतने के बाद भी पैसा वापस नहीं मिलने पर आक्रोश व्यक्त किया। शाखा प्रबंधक ने एक माह में कार्रवाई पूरी होते ही पैसा वापस आने का आश्वासन दिया। वहीं एक खाताधारक का पैसा आने की व्यापारियों ने बात कही।
मार्च माह में इंडियन बैंक की शाखा जसराना में दो करोड़ से अधिक रुपये का गबन होने की बात सामने आई थी। जिसमें सौ से अधिक ग्राहकों के खातों से गबन किया गया था। गबन की शिकायत पर अंचल प्रमुख ने शाखा प्रबंधक, कैशियर के साथ अन्य लोगों पर मुकदमा दर्ज कराया था। जिसमें पुलिस द्वारा कई लोगों को जेल भेजा गया है। अन्य लोगों की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है। बाहर से आए अधिकारियों द्वारा लोगों से प्रार्थना पत्र लेकर जांच के बाद पैसा वापस करने का आश्वासन दिया था। मंगलवार को एक पीड़ित का पैसा वापस आने की सूचना पर कई लोग एकत्रित होकर शाखा में पहुंच गए। व्यापारियों एवं पीड़ित ग्राहकों ने शाखा प्रबंधक से मुलाकात कर पैसा वापस करने की मांग की। इस दौरान व्यापारियों ने एक व्यक्ति का पैसा करने एवं अन्य का नहीं करने पर आक्रोश भी व्यक्त किया। इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन शिवहरे, दीपक गुप्ता, रुवी वर्मा, शिवम गुप्ता, अमित गुप्ता, दिनेश वशिष्ठ, सुरेश वर्मा, राजू, गजराज सिंह, सुखवीर सिंह आदि व्यापारी एवं पीडित ग्राहक मौजूद रहे।
व्यापारी एवं पीड़ित ग्राहक मिलने आए थे। सभी की बात सुनकर उनसे कुछ समय तक धैर्य रखने को कहा गया है। जांच के बाद सभी का पैसा बैंक द्वारा वापस किया जाएगा। जिस ग्राहक का पैसा वापस किया गया है उसकी जांच पूरी होने के बाद दिया गया है।
विज्ञापन
- ज्ञानिश पोरवाल, शाखा प्रबंधक इंडियन बैंक जसराना