फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Indian Bank scam: Traders and customers staged a sit-in protest at the branch after not getting their money

इंडियन बैंक घोटाला : पैसा नहीं मिलने पर शाखा में धरना देते पहुंचे व्यापारी और ग्राहक

Tue, 01 Jul 2025 12:11 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Tue, 01 Jul 2025 12:11 AM IST
विज्ञापन
Indian Bank scam: Traders and customers staged a sit-in protest at the branch after not getting their money
जसराना: पैसा वापिस नहीं आने पर धरना देने पहुंचे पी​डितों से बात करती पुलिस एवं मौजूद शाखा प्रबं
जसराना। गबन उजागर होने के 100 दिन बीतने के बाद भी ग्राहकों के खाते में पैसा वापिस नहीं आने पर पीडित ग्राहक एवं व्यापारी सोमवार को बैंक में पहुंच गए। इस दौरान पैसा वापिस करने की मांग करते हुए लोग धरने पर बैठ गए। उच्चाधिकारियों के साथ शाखा प्रबंधक ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पीडितों के साथ शाखा प्रबंधक से बात की। शाखा प्रबंधक ने मंगलवार को चेन्नई से टीम आने की बात कही। पीडितों ने कहा सुनवाई नहीं हुई तो शाखा को बंद प्रदर्शन किया जाएगा।
विज्ञापन

सोमवार को व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन शिवहरे के नेतृत्व में पीड़ित ग्राहक फरिहा रोड़ स्थिति इंडियन बैंक की शाखा पहुंचे। जहां उन्होंने हंगामा करते हुए कार्य बंद करा दिया। पीड़ित ग्राहक बैंक के अंदर ही धरने पर बैठ गए। पीडितों ने बताया कि बैँक में हुए करोड़ों रुपए के गबन का मामला मार्च महीने में उजागर हुआ था। जिसमें तत्कालीन शाखा प्रबंधक एवं कैशियर का नाम सामने पर अंचल प्रमुख ने मुकदमा दर्ज कराया था। जिसके बाद पुलिस ने पांच लोगों को गिरफ्तार कर जेल भी भेजा था। वहीं बैंक में हंगामा एवं धरना दिए जाने पर शाखा प्रबंधक ने अपने उच्चाधिकारों को अवगत कराने के साथ ही थाना पुलिस को सूचना दी। बैंक में हो रहे हंगामे की जानकारी होने पर पुलिस बैंक में पहुंची और शाखा प्रबंधक एवं पीडितों से बात की। इस दौरान शाखा प्रबंधक ने कहा मंगलवार को चेन्नई से टीम आएगी। वह पीड़ित ग्राहकों से बात कर मामले को सुलझाने का कार्य करेगी। इस दौरान व्यापार मंडल के नगर अध्यक्ष नवीन शिवहरे, दिनेश वशिष्ठ, शिवम गुप्ता, अमन शर्मा, राजू, रुवी, शिवम आदि पीड़ित ग्राहक मौजूद रहे। क्षेत्राधिकारी तेजस त्रिपाठी ने कहा बैंक में हुए गबन के मामले में आरोपी शाखा प्रबंधक की तलाश में दो टीमों को लगाया गया है। जल्द ही गिरफ्तारी की जाएगी।
विज्ञापन


कुछ लोग सुबह शाखा में मिलने आए थे। उच्चाधिकारियों को पूरे मामले से अवगत करा दिया गया है। अधिकारियों द्वारा तेजी से जांच की जा रही है। जल्द ही सभी पीडितों को उनका पैसा वापिस किया जाएगा। किसी भी ग्राहक को परेशान होने की जरुरत नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन

--- ज्ञानिस पोरवाल, शाखा प्रबंधनक इंडियन बैंक जसराना ---
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed