फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Independent candidate Bhanwar Singh won seat of Tundla Municipal President in Firozabad

Firozabad Nikay Chunav Result: बड़े-बड़े नेता भी नहीं बचा पाए साख, अंतर्कलह और बागी भी बने राह के कांटे

Sat, 13 May 2023 09:40 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sat, 13 May 2023 09:40 PM IST
सार

Firozabad Nikay Chunav Result: टूंडला नगर पालिका सीट पर बड़े-बड़े नेता भी साख नहीं बचा पाए। अंतर्कलह और बागी भी भाजपा की राह के कांटे बने।
 

विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद में टूंडला नगर पालिका सीट पर भाजपा को हार का सामना करना पड़ा। यहां से निर्दलीय चुनाव लड़े भंवर सिंह ने 494 मतों से जीत दर्ज की। इसकी वजह अंर्तकलह व बागियों का वोट काटना माना जा रहा है। राजनीतिक विशेषज्ञ बताते हैं कि भाजपा का माना जाने वाला जैन समाज का वोट भी भाजपा को नहीं मिला। वहीं बाहरी भाजपा द्वारा प्रत्याशी बनाए जाने को भी भाजपा की हार का कारण माना जा रहा है।

विज्ञापन


इससे पहले टूंडला नगर पालिका सीट पर भारतीय जनता पार्टी का दबदवा रहा है। पिछले चुनाव में अनुसूचि+त जाति की सीट पर भाजपा ने रामबहादुर चक को प्रत्याशी बनाया था। इस चुनाव में केन्द्रीय कानून राज्यमंत्री एसपी सिंह बघेल की प्रतिष्ठा दांव पर थी। तब भाजपा ने 4132 वोट से जीत हासिल कर बागी प्रत्याशी नीलम दिवाकर को हराया था। इस बार टूंडला सीट सामान्य हुई तो भाजपा के कार्यकर्ताओं में शहर के टिकट मिलने की उम्मीद थी, किंतु टिकट ग्रामीण परिवेश के कायकर्ता को दी गई।

विज्ञापन

नाराज कार्यकर्ता बागियों के साथ हो गए

टिकट वितरण को लेकर भाजपा में अंतकर्लह शुरू हो गया। भाजपा के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष रहे भंवर सिंह ठेकेदार व भाजपा के पूर्व जिला उपाध्यक्ष जयजीव पाराशर बागी हो गए। उन्होंने चुनावी टाल ठोंक दी। इसके साथ ही टिकट वितरण से नाराज पार्टी के कार्यकर्ता बागियों के साथ हो गए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

जैन समाज कांग्रेस के साथ चला गया

इधर कांग्रेस ने जैन समाज के पूर्व सभासद को चुनाव मैदान में उतार दिया। इससे भाजपा का वोट कहा जाने वाला जैन समाज कांग्रेस के साथ चला गया। वहीं नाराज क्षत्रिय व ब्राह्मण समाज भी बागियों व भाजपा के बीच बंट गया। इस तरह भाजपा को हार का सामना करना पड़ा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed