फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Increased the number of voters in the district 28 209

जिले में बढ़ी 28,209 वोटरों की संख्या

Thu, 25 Dec 2014 12:11 AM IST
ब्यूूराे अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूूराे अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Thu, 25 Dec 2014 12:11 AM IST
विज्ञापन
फीरोजाबाद। भारत निर्वाचन आयोग द्वारा विधानसभा के निर्वाचक नामावली के चले पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले में 28,209 मतदाताओं की संख्या बढ़ना तय हो गया है। जिले में मतदाता 16 लाख 35 हजार 161 से बढ़कर अब 16 लाख 63 हजार 370 हो जाएंगे। जबकि सूची से 21,348 नाम काट दिए हैं।
विज्ञापन



आयोग के निर्देश पर जिले में चले मतदाता सूची पुनरीक्षण अभियान के दौरान जिले की पांच विधानसभा क्षेत्रों में ही 49,492 आवेदन फार्म ठीक मिले थे। निर्वाचन सूत्रों के अनुसार टूंडला विधानसभा क्षेत्र में 4,679 पुरुष व 4,731 महिला मतदाताओं को जोड़ा हैं। जबकि 3,325 पुरुष  और 3,399 महिलाओं के नाम सूची से काटे गए हैं। 1,83,809 पुुरुष व 1,51,598 महिला मतदाता हो गए हैं।
विज्ञापन




जसराना विधानसभा में 4,346 पुरुष, 4358 महिला वोटर जुड़े हैं। जबकि 1655 पुरुष और 1624 महिला वोटर विलोपित होने के कारण ही हटाए हैं। 1,79,703 पुरुष तथा 1,46,414 महिला वोटर हो गए हैं। फीरोजाबाद विधानसभा में 8,615 पुरुष एवं 7,900 महिला वोटरों को जोड़ा और 2601 पुरुष, 2812 महिला वोटरों के विलोपन के कारण नाम काटे हैं। 2,09,274 पुरुष व 1,69,437 महिला वोटर हो गए हैं। शिकोहाबाद विधान सभा में 4,648 पुुरुष, 4,069 महिला वोटर जुड़े तथा 1,494 पुरुष व 1,522 महिला वोटरों के नाम काटे हैं। यहां अब 1,78,479 पुरुष व 1,45,421 महिला वोटर हैं। सिरसागंज में 3,083 पुरुष और 3,063 महिला वोटर बढ़े तथा 1,370 पुरुष एवं 1,545 महिलाओं के नाम काटे हैं। सिरसागंज में 1,64,892 पुरुष व 1,34,214 महिला वोटर हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


विधानसभा  पहले वोटर  बढे    बढ़ने के बाद
टूंडला       3,32,721     2,698   3,35,419     
जसराना     3,20,692     5,442   3,26,134          
फीरोजाबाद  3,67,609   11,122   3,78,731
शिकोहाबाद 3,18,199     5,710   3,23,909
सिरसागंज   2,95,875     3,237   2,99,112
-------------------------------
कुल       16,35,161    28,209   16,63,370
-------------------------------
पुनरीक्षण अभियान के बाद जिले की सूची फाइनल की जा रही है। 28 हजार से अधिक मतदाताओं की बढ़ोत्तरी हो गई है।
- कर्मेंद्र सिंह एडीएम फीरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed