{"_id":"5842b7074f1c1b0f1ede8cbd","slug":"in-the-name-of-repairing-transformers-rigged","type":"story","status":"publish","title_hn":"ट्रांसफार्मरों के रिपेयरिंग के नाम पर धांधली","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
ट्रांसफार्मरों के रिपेयरिंग के नाम पर धांधली
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
Updated Sat, 03 Dec 2016 11:09 PM IST
विज्ञापन
transfarmer
- फोटो : demo
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विद्युत विभाग के वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग के नाम पर अंदरखाने बड़ा खेल चल रहा है। रिपेयर होने वाले ट्रांसफार्मर लगाने के दो-चार दिन बाद ही खराब हो जाते हैं। ऐसे 37 ट्रांसफार्मरों की खराब गुणवत्ता के संबंध में एमडी ने रिपोर्ट तलब की है।
विद्युत विभाग का शिकोहाबाद के नौशहरा में वर्कशॉप है, जहां खराब ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग का कार्य किया जाता है। इस वर्कशॉप में ट्रांसफार्मरों की रिपेयरिंग के नाम पर भी अंदरखाने खेल चल रहा है। वर्कशॉप में रिपेयर होने वाले ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता बेहद खराब मिल रही है। रिपेयर हुए ट्रांसफार्मर जहां-जहां लगाए गए, वह लगने के दो-चार दिन में पुन: खराब हो गए। वर्कशॉप में रिपेयर होने वाले ट्रांसफार्मरों की गुणवत्ता की शिकायत एमडी तक पहुंच गई है। एमडी एसबीएस राठौर ने जनपद में लगाए गए खराब गुणवत्ता वाले 37 ट्रांसफार्मरों की रिपोर्ट तलब की है, जिसमें अफसरों से पूछा गया है कि आखिर यह ट्रांसफार्मर इतनी जल्दी क्यों खराब हो रहे हैं। इसकी विस्तृत रिपोर्ट तैयार कर तत्काल उपलब्ध कराई जाए।
विभागीय सूत्रों का कहना है कि एमडी द्वारा खराब गुणवत्ता वाले जिन 37 ट्रांसफार्मरों की रिपोर्ट तलब की है, उसमें 16 ट्रांसफार्मर शिकोहाबाद, 10 ग्रामीण क्षेत्र, आठ सिरसागंज तथा दो शहर में लगाए गए। एमडी का पत्र मिलने के बाद विभाग द्वारा रिपोर्ट तैयार कराई जा रही है।