फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In the Mission Shakti-MNREGA scheme, the responsibility will be assigned to the female mate

मिशन शक्ति-मनरेगा योजना में महिला मेट को सौंपी जाएगी जिम्मेदारी

Sat, 07 Aug 2021 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 07 Aug 2021 11:57 PM IST
विज्ञापन
In the Mission Shakti-MNREGA scheme, the responsibility will be assigned to the female mate
फिरोजाबाद। मिशन शक्ति के तहत ग्रामीण अंचल में मनरेगा योजना की कमान अब महिला मेट संभालेंगी। इसके लिए महिलाओं के चिह्नांकन का काम विभाग ने शुरू कर दिया है। स्वयं सहायता समूह की महिलाओं की सूची विभाग ब्लॉकवार तैयार करा रहा है। सूची फाइनल होने के साथ इनको सोमवार को प्रशिक्षण दिया जाएगा।
विज्ञापन

महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी योजना में भी ग्रामीण अंचल में मजदूरों के समूह (मेट) की जिम्मेदारी संभालने वाले पुरुषों के स्थान पर अब महिलाओं को सौंपने की तैयारी कर ली है। इसके लिए जिले भर में ग्राम पंचायतों में एक्टिव महिलाओं को मेट की जिम्मेदारी सौंपने के लिए खोज प्रारंभ कर दी है। शासन के निर्देश है कि छह माह पुराने स्वयं सहायता समूह से जुड़ी एक्टिव महिलाओं को यह जिम्मेदारी सौंपी जाएगी।
विज्ञापन

सीडीओ चर्चित गौड़ के निर्देशन में जिले के सभी नौ ब्लॉकों में स्वयं सहायता समूह से जुड़ी महिलाओं को खोजने का काम किया जा रहा है। महिलाओं की खोज पूरी होने के बाद सोमवार को मेट का काम ग्राम पंचायतों में किस प्रकार से करना होगा इसका प्रशिक्षण सभी ब्लाकों में सुबह नौ बजे से दो बजे तक दिया जाएगा। मंगलवार को महिलाओं को फील्ड में कैसे काम करना होगा इसकी जानकारी सुबह सात बजे से फील्ड में दी जाएगी। प्रशिक्षण पूरा होने के साथ इन महिलाओं को मनरेगा योजना के तहत सौ दिन का रोजगार मुहैया कराया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

ब्लॉकवार कहां कितनी महिला मेट चिह्नांकित
ब्लाक संख्या
अरांव 25
एका 57
फिरोजाबाद 27
जसराना 61
खैरगढ़ 55
मदनपुर 41
नारखी 35
शिकोहाबाद 38
टूंडला 76
-----------------------
कुल 415
------------------------
- मनरेगा योजना में मिशन शक्ति के तहत महिला मेट की तैनाती के लिए चिह्नांकन का काम सभी नौ ब्लॉकों में लगभग पूरा हो गया है। इन महिलाओं को प्रशिक्षण देने के साथ ग्रामीण अंचल में तैनाती की जाएगी। ताकि महिलाएं मेट का काम संभालकर स्वावलंबी बन सकें।
चर्चित गौड़, सीडीओ, फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed