{"_id":"68701acea492de307a0755e8","slug":"in-the-footage-the-soldiers-mother-is-seen-sitting-in-an-auto-firozabad-news-c-169-1-vrn1001-152037-2025-07-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: फुटेज में ऑटो में बैठती हुई दिखाई दे रही फौजी की मां","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: फुटेज में ऑटो में बैठती हुई दिखाई दे रही फौजी की मां
Fri, 11 Jul 2025 01:25 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 11 Jul 2025 01:25 AM IST
विज्ञापन
शिकोहाबाद। नगला खंगर जा रही फौजी की मां को टप्पेबाजों ने शिकार बनाया। उन्होंने सोने की चेन और दो अंगूठियां उतरवा लीं। पुलिस इस मामले में सीसीटीवी खंगाल रही है। अभी तक पुलिस के हाथ कोई सुराग नहीं लग सका है।
आवास-विकास कॉलोनी निवासी फौजी अनुभव सिंह की मां मुन्नी देवी बीते मंगलवार दोपहर साढ़े 11 बजे गांव नगला खंगर जा रही थीं। वह मैनपुरी चौराहे पर खड़ी थी। तभी दो युवक उनसे मिले और बातों में उलझाकर चेन और सोने की दो अंगूठियां उतरवाकर ले गए। पीड़िता ने वारदात की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने सीसीटीवी फुटेज खंगालने शुरू कर दिए हैं। इंस्पेक्टर अनुज कुमार ने बताया कि पुलिस ने जांच के लिए सीसीटीवी फुटेज खंगाले हैं। महिला जो घटनास्थल बता रही है। वहां के फुटेज में महिला ऑटो में बैठकर जाती हुई दिखाई दे रही है। अभी आरोपी पुलिस की गिरफ्त में नहीं आ सके हैं।