फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In support of the Jain religion in society today santhara Save Mahaaandoln

संथारा के समर्थन में जैन समाज का धर्म बचाओ महाआंदोलन आज

Sun, 23 Aug 2015 10:56 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 23 Aug 2015 10:56 PM IST
विज्ञापन
In support of the Jain religion in society today santhara Save Mahaaandoln
फीरोजाबाद (ब्यूरो)। राजस्थान हाईकोर्ट द्वारा जैन धर्म में होने वाली
विज्ञापन
संथारा प्रथा को आत्मदाह की श्रेणी में रखकर रोक लगाने से जैन समाज में आक्रोश है। इसके विरोध में सुहागनगरी में आज जैन समाज द्वारा धर्म बचाओ महाआंदोलन किया जाएगा। मौन जुलूस निकालकर राष्ट्रपति के नाम संबोधित ज्ञापन सौंपा जाएगा।
संथारा प्रथा पर रोक के विरोध में पूरा जैन समाज सोमवार सुबह से शांतिपूर्वक महाआंदोलन करेगा। सुबह सात बजे छदामीलाल जैन मंदिरों में बालयोगी अमित सागर महाराज की धर्मसभा होगी। इसके बाद जैन समाज के सभी लोग एकत्रित होकर जुलूस के रूप में सुबह आठ बजे निकलेंगे। जुलूस बस स्टैंड, सेंट्रल चौराहा, सदर बाजार होते हुए चंद्रप्रभु मंदिर पर पहुंचकर संपन्न होगा। अमित सागर वर्षायोग समिति के अध्यक्ष जितेंद्र जैन मुन्ना ने बताया कि जुलूस शंातिपूर्वक निकाला जाएगा। किसी भी प्रकार की नारेबाजी नहीं की जाएगी। नसियाजी मंदिर में जुलूस पहुंचने के बाद सिटी मजिस्ट्रेट को ज्ञापन सौंपा जाएगा। जुलूस में समाज की महिलाएं, पुरुष, बुजुर्ग और बच्चे भी शामिल होंगे। उन्होंने समाज के लोगों से परिवार सहित इस जुलूस में शामिल होने की अपील की है।

सफेद-केसरिया रंग में दिखेंगे समाज  के लोग
प्राचार्य नरेंद्रप्रकाश जैन ने बताया कि जैन समाज धर्म बचाओ आंदोलन करेगा। जुलूस में सफेद वस्त्र पहनकर पुरुष और केसरिया वस्त्र में महिलाएं शामिल होंगी। जुलूस के दौरान कोई नारेबाजी नहीं की जाएगी। जुलूस के बाद समाज के लोग राजस्थान कोर्ट, राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन देंगे।


सोशल मीडिया पर जुलूस की बनाई रणनीति
सोशल मीडिया पर पूरे देश का जैन समाज एक नजर आया। व्हाट्सएप, फेसबुक पर आंदोलन को सफल बनाने के लिए रणनीतियां बनाई गई। सभी जैन संगठनों ने अपने प्रतिष्ठानों को बंद करने का निर्णय भी लिया।

जैन संगठनो ने की आंदोलन के लिए अपील
धर्म बचाओ आंदोलन समिति के धीरेंद्र जैन, अरुण जैन, सत्येंद्र जैन, चंद्रप्रकाश जैन ने महाआंदोलन को सफल बनाने की अपील की है। मुनि अमित सागर वर्षायोग समिति के पदाधिकारियों ने भी प्रदर्शन में शामिल होने की बात कही। दिगंबर जैन महासमिति, श्री दिगंबर जैन मित्र मंडल के अध्यक्ष संजीव कांत जैन ने समाज के लोगों से महाआंदोलन में भाग लेने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed