{"_id":"6920af27f3153409de063792","slug":"in-narkhi-a-peon-shot-himself-in-the-head-with-a-pistol-and-died-firozabad-news-c-169-1-mt11005-161301-2025-11-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: नारखी में बेलदार ने तमंचे से खुद के सिर में मारी गोली, मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: नारखी में बेलदार ने तमंचे से खुद के सिर में मारी गोली, मौत
Fri, 21 Nov 2025 11:57 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 21 Nov 2025 11:57 PM IST
विज्ञापन
सांकेतिक
संवाद न्यूज एजेंसी नारखी (फिरोजाबाद)। नारखी थाना क्षेत्र के वाजीरपुर कोटला गांव में शुक्रवार देर शाम 24 वर्षीय युवक ने खुद के सिर में गोली मारकर आत्महत्या कर ली। घटना के समय युवक की पत्नी मायके गई हुई थी। घर में दो बच्चे थे। पुलिस ने शव कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है और आत्महत्या के कारणों की छानबीन शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार सौरभ (24) पुत्र पूरन निवासी वाजीरपुर कोटला बेलदारी का काम करता था। देर शाम वह काम से लौटा और घर के आंगन में अपनी साइकिल खड़ी करने के बाद खुद को कमरे में बंद कर लिया। इसके बाद उसने एक तमंचे से अपने सिर में गोली मार ली, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।
युवक के माता-पिता और अन्य परिजन का घर सटा हुआ है। गोली की तेज आवाज सुनकर परिजन तुरंत मौके पर पहुंचे। कमरे का दरवाजा तोड़कर देखा तो सौरभ खून से लथपथ पड़ा था, जिसके बाद परिवार में कोहराम मच गया।