फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In-laws entered the house and beat her for not giving additional dowry.

Firozabad News: अतिरिक्त दहेज न देने पर ससुरालियों ने घर में घुसकर पीटा

Wed, 20 Mar 2024 12:00 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 20 Mar 2024 12:00 AM IST
विज्ञापन
In-laws entered the house and beat her for not giving additional dowry.
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र के अंतर्गत पालीवाल डिग्री कॉलेज के पीछे शंभूनगर निवासी संदीप सिंह की बहन प्रतिभा बेसिक शिक्षा परिषद में सहायक अध्यापिका के पद पर तैनात हैं। उनका विवाह वर्ष 2021 में हुआ था। आरोप है कि ससुरालियों द्वारा विवाहिता से अतिरिक्त दहेज के रूप में 15 लाख रुपये की मांग की जा रही थी। मांग पूरी न होने पर ससुरालीजन आए दिन उसका उत्पीड़न कर रहे थे। इससे तंग आकर वह अपने मायके में रह रही थी। पीड़ित विवाहिता के भाई संदीप सिंह का आरोप है कि मंगलवार सुबह सात बजे करीब विवाहिता का पति एवं उसके साथ अन्य 7-8 लोग हाथों में लाठी-डंडा एवं हथियार लेकर घर में घुस आए और विवाहिता एवं उसके परिजन की पिटाई। सूचना मिलने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। पुलिस के आने से पूर्व ही आरोपी फरार हो गए। विवाहिता के भाई ने घटना की तहरीर पुलिस को दी है। पुलिस ने मामले की जांच-पड़ताल कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed