फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   In chess, Aarush, Bhuvan, and Pihu advanced to the next round with victories.

Firozabad News: शतरंज में आरुष, भुवन और पीहू जीत के साथ अगले दौर में

Fri, 19 Dec 2025 02:12 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 19 Dec 2025 02:12 AM IST
विज्ञापन
In chess, Aarush, Bhuvan, and Pihu advanced to the next round with victories.
फोटो-25 आर्चिड ग्रीन में स्पोर्टस कार्निवाल में खेलते दो खिलाड़ी। स्रोत स्वयं
फिरोजाबाद। ऑर्किड ग्रीन स्पोर्ट्स कार्निवाल 2.0 के चौथे दिन विभिन्न खेलों में रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। शतरंज कमांडर अनंत अग्रवाल ने बताया कि महिला सिंगल वर्ग में ईशा सिंह ने शानदार प्रदर्शन करते हुए अगले राउंड में प्रवेश किया। अंडर 16 सिंगल मुकाबलों में आरुष गुप्ता, भुवन सिंह और पीहू जैन ने अपने-अपने मैच जीतकर आगे का सफर तय किया।
विज्ञापन

पुरुष सिंगल वर्ग में प्रशांत मित्तल और दीपक गर्ग ने जीत दर्ज की, जबकि महिला वर्ग में तृप्ति मित्तल, प्रियंका अग्रवाल और मिनी मित्तल ने अगले राउंड में जगह बनाई। टेबल टेनिस कमांडर अंचल तैलंग और कृष माहेश्वरी के अनुसार अंडर 16 पुरुष डबल मुकाबले में रिआंश गुप्ता और विराट अग्रवाल ने जीत हासिल कर अगले राउंड में प्रवेश किया। सिंगल मुकाबलों में रुद्रांश यादव और अभिनव वर्मा ने सेमीफाइनल में स्थान सुनिश्चित किया।
विज्ञापन

स्क्वैश में कुल चार मुकाबले खेले गए, जिनमें वंश मित्तल, क्षितिज गुप्ता, कुशाग्र जैन और केशव मित्तल ने जीत दर्ज कर अगले राउंड में प्रवेश किया। स्नूकर कमांडर तुषार बंसल ने बताया कि आज चार मुकाबले खेले गए, जिनमें मोहित जिंदल ने सिंगल वर्ग में टॉप आठ में जगह बनाई, जबकि अन्य तीन मुकाबलों में महत्व गुप्ता, अंशुल खरे और प्रतीक अग्रवाल ने जीत हासिल की।
विज्ञापन
विज्ञापन

बैडमिंटन के 35 प्लस वर्ग में सोनिल गुप्ता, निक्की नरूला, प्रियंका बंसल और तरुणा सिंह ने सेमीफाइनल में प्रवेश कर अपने शानदार खेल का प्रदर्शन किया। मैचों के दौरान अनुराग गुप्ता, अमितांशु गुप्ता, अभिषेक गुप्ता, एडवांस ग्रुप के डायरेक्टर, आशीष मित्तल आशु, अमित मित्तल, अचिंत मित्तल, ऑर्किड ग्रीन के डायरेक्टर वंश मित्तल, अमन जैन पॉली, प्रशांत मित्तल, विकास पालीवाल, मोहित जिंदल, शिवम दुबे और प्रदीप भारद्वाज मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed