{"_id":"58d919fa4f1c1b477763dfaf","slug":"imitation-by-speaking-in-the-countryside-10-duplicate-passes","type":"story","status":"publish","title_hn":"देहात में बोल-बोल कर हो रही नकल, 10 नकलची पकडे़","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
देहात में बोल-बोल कर हो रही नकल, 10 नकलची पकडे़
ब्यूरो, अमर उजाला फिरोजाबाद
Updated Mon, 27 Mar 2017 11:36 PM IST
विज्ञापन
परीक्षा केंद्र का निरीक्षण करती डीएम।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
यूपी बोर्ड परीक्षाओं में सख्ती के बाद भी नकल माफिया सक्रिय हैं। यूपी बोर्ड हाईस्कूल की परीक्षाओं में सदल दलों ने 10 नकलचियों को पकड़ लिया। कक्ष निरीक्षकों पर कार्रवाई की गई। सोमवार को डीएम नेहा शर्मा ने भी जसराना क्षेत्र के स्कूलों में निरीक्षण किया।
देहात क्षेत्रों के स्कूलों में नकल बोल-बोल कर कराई जा रही है। नकल माफिया के आगे प्रशासन की सख्ती बेअसर साबित हो रही है। सचल दल प्रभारी केके यादव की टीम ने शिकोहाबाद शहरी क्षेत्र में निरीक्षण किया। वहीं देहात क्षेत्र के चौधरी दशनेश स्मारक इंटर कालेज बामई में निरीक्षण के दौरान तीन नकलची पकडे़ गए। यहां उन्होंने कक्ष निरीक्षकों को फटकार लगाते हुए उन्हें परीक्षा केंद्र से बाहर का रास्ता दिखाया। डीआईओएस रविंद्र सिंह ने जंग सिंह इंटर कालेज कौरारी शरहद में दो नकलची माडल पेपर के साथ पकडे़। राजकीय आश्रम पद्धति स्कूल पैढ़त में सचल दल प्रभारी अशोक अनुरागी की टीम ने दो नकलचियों को पकड़ा। सुहागनगर स्थित डा. राजेंद्र सिंह स्कूल में तहसीलदार नरेंद्र कुमार ने दो नकलचियों को पकड़ा। सचल दल रामपाल यादव की टीम में शामिल रुचि यादव ने एसआर ज्ञानेश्वरी इंटर कालेज आसफाबाद में छात्रा के पास से मोबाइल पकड़ा।
वहीं, जसराना के रामवीर सिंह इंटर कालेज पट्टी बनबारा में डीएम निरीक्षण के लिए पहुंचीं। यहां परीक्षार्थियों की कापियों का मिलान किया। उन्होंने आदर्श श्री नरोत्तम सिंह इंटर कालेज झपारा एवं प्रेमी बाबा इंटर कालेज का भी निरीक्षण किया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व्यवस्थापक से कहा कि बोल-बोलकर नकल कराने की शिकायत मिल रही है। अगर शिकायत सही पाई गई तो सेंटर को काली सूची में डालने की कार्रवाई की जाएगी। डीएम यहां से श्रीमती रामपूती नारायण सिंह इंटर कालेज बिठवारा पहुंची। इसके बाद स्वामी विवेकानंद इंटर कालेज बडा गांव के साथ स्वामी शिवानंद आवासीय इंटर कालेज जसराना का भी निरीक्षण किया। जहां कापियां एक समान मिलने पर नाराजगी जाहिर की। जिलाधिकारी को कई सेंटरों पर ऐसी कापियां भी मिली जहां अधिकांश परीक्षार्थियों ने एक ही प्रश्न के उत्तर एक समान दिए थे।
विज्ञापन
उत्तर-पुस्तिकाओं में रुपये लगा रहे परीक्षार्थी
फिरोजाबाद। हाईस्कूल अंग्रेजी की परीक्षा में सचल दल श्रीराम चंद्रकुंदन लाल इंटर कालेज कोटला में डेरा डाला। पेपर खराब होने पर यहां छात्र ने 10-10 के दो नोट उत्तर-पुस्तिका में पंच कर दिए।
जमीन पर बैठ कर दे रहे परीक्षा
फिरोजाबाद। शहर के कोटला रोड़ स्थित पीके इंटर कालेज में हाईस्कूल की परीक्षाएं हो रही थी। इस परीक्षा केंद्र पर फर्नीचर तक नहीं हैं। परीक्षार्थी जमीन पर बिछी टाट-पट्टियों पर परीक्षा देते हुए देखे गए। उत्तर पुस्तिकाओं को अपने पैरों पर रखकर लिख रहे थे। वहीं, शासन के स्पष्ट निर्देश थे कि परीक्षार्थियों को जमीन पर न बैठाया जाए।