फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illnesses covered rainbow armor to protect

बीमारियों से रक्षा के लिए ओढ़ा इंद्रधनुष का कवच

Sun, 07 Jun 2015 11:41 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sun, 07 Jun 2015 11:41 PM IST
विज्ञापन
Illnesses covered rainbow armor to protect
सात बीमारियों से बचाने के लिए मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत रविवार से हो गई। आशा और एएनएम द्वारा बूथों पर विटामिन ए का घोल पिलवाया। वहीं, गभर्वती महिलाओं और बच्चों का टीकाकरण किया गया। अधिकारियों की टीमों ने कई जगहों का निरीक्षण किया।
विज्ञापन

मिशन इंद्रधनुष की शुरुआत सीएमओ डॉ. विनोद कुमार ने फीता काटकर की। उन्होंने बताया कि मिशन इंद्रधनुष को टीकाकरण में तेजी लाने के लिए प्रारंभ किया गया है। नियमित टीकाकरण काली खांसी, हेपेटाइटिस बी, डिप्थीरिया, टिटनेस, पोलियो, टीबी एवं खसरा आदि को रोकने के लिए टीकाकरण किया जा रहा है। जनपद में पूर्ण टीकाकरण का प्रतिशत 65 प्रतिशत है। 28 प्रतिशत आंशिक टीकाकरण है। इसकों बढ़ाने के लिए मिशन इंद्रधनुष के द्वारा पूर्ण लक्ष्य प्राप्त करने के लिए फीरोजाबाद अरबन में 361 सत्र, ग्रामीण में 1530 सत्र नियोजित है।  इस कार्यक्रम में 234 एएनएम, 359 आंगनबाड़ी, 259 लिंक वर्करों एवं 1020 आशाओं को लगाया गया है। इस दौरान डा. आरएल गुप्ता, डा. एसकेएस राना, डा. प्रताप सिंह, जिला कम्युनिटि प्रोसेस प्रबंधक रवि कुमार आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन



मदनपुर, कांशीराम कॉलोनी में विरोध
मदनपुर क्षेत्र ब्लाक के उरावर क्षेत्र में ग्रामीणों ने अपने बच्चों के टीकाकरण कराने से मना कर दिया। स्वास्थ्य विभाग की टीमों ने उन्हें समझाया। इसके बाद गांव के लोग एक एक करके टीकाकरण कराने आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed