{"_id":"650c8e1ee9de2c207c0e5134","slug":"illigle-minining-busted-3-vehicle-catched-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-5288-2023-09-22","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: अवैध खनन में जेसीबी और सात ट्रैक्टर जब्त, तीन गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: अवैध खनन में जेसीबी और सात ट्रैक्टर जब्त, तीन गिरफ्तार
विज्ञापन
फिरोजाबाद। शिकोहाबाद तहसील के आरौंज में बुधवार देररात्रि साढ़े 11 बजे अवैध खनन की सूचना पर एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने छापामार कार्रवाई की। मौके से एक जेसीबी और सात ट्रैक्टरों को जब्त कर और तीन लोगों को हिरासत में लिया है। एडीएम अभिषेक कुमार सिंह को बुधवार देर रात्रि सूचना मिली कि आरौंज के समीप अवैध खनन किए जाने का काम धड़ल्ले से चल रहा है। एडीएम गाड़ी लेकर शिकोहाबाद पहुंचे और एसडीएम शिकोहाबाद विवेक मिश्रा के साथ ही पुलिस फोर्स को साथ लेकर आरौज के पास हो रहे अवैध खनन स्थल पर पहुंच गए। अफसरों ने गाड़ियों को काफी दूर ही छोड़ दिया था। अवैध खनन में जुटी जेसीबी और ट्रैक्टर चला रहे लोगों ने अफसरों को देखा तो मौके से भाग खड़े हुए। पुलिस ने मौके से एक जेसीबी, सात ट्रैक्टर के साथ तीन लोगों को हिरासत में लेकर चौकी पर भेज दिया। एसडीएम शिकोहाबाद और पुलिस को सख्ती से कार्रवाई के निर्देश दिए हैं।
भूमि की पैमाइश कराके खनन करने वालों पर होगी कार्रवाई
एडीएम अभिषेक कुमार सिंह के निर्देश पर खनन विभाग भी आरौंज में अवैध खनन के मामले में जांच में जुट गया है। जमीन की पैमाइश कराई जा रही है। जिला खनन अधिकारी गोविंद कृष्ण मौर्य ने बताया कि अवैध खनन जिस जमीन पर हो रहा था वह निजी जमीन है। लेखपालों से इसकी पैमाइश कराएंगें।
पुलिस चौकी एवं राजस्वकर्मी भी जांच के दायरे में..
एडीएम अभिषेक कुमार सिंह ने शिकोहाबाद के आरौंज में अवैध खनन मामले में स्थानीय चौकी एवं राजस्वकर्मी भी जांच के दायरे में आएंगे। इतने बड़े पैमाने पर अवैध खनन किया जा रहा था। लेकिन न तो पुलिस चौकी के स्टाफ को खबर थी और न ही क्षेत्रीय लेखपाल व राजस्व स्टाफ कर्मियों को कोई खबर थी। इनकी भी जांच कराए जाने की तैयारी प्रशासन कर रहा है।