{"_id":"654fa93ccbd0c8fae401e196","slug":"illegal-arms-factory-running-behind-the-school-caught-4-including-master-mind-arrested-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-9673-2023-11-11","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: स्कूल के पीछे चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, मास्टर माइंड सहित 4 गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: स्कूल के पीछे चल रही अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी, मास्टर माइंड सहित 4 गिरफ्तार
Sat, 11 Nov 2023 09:48 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Sat, 11 Nov 2023 09:48 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना उत्तर क्षेत्र में स्कूल के पीछे खंडर में अवैध शस्त्र बनाए जा रहे थे। पुलिस ने शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ करते हुए मौके से चार लोगों को गिरफ्तार किया है। मौके से चार पिस्टल, छह तमंचे व शस्त्र बनाने के उपकरण बरामद किए हैं। आगामी में चुनाव में खपाने के लिए अवैध शस्त्र तैयार किए जा रहे थे। इसमें 40 हजार की पिस्टल और तमंचे की बिक्री 4000 में होती थी।
एसपी सिटी सर्वेश मिश्रा ने प्रेसवार्ता करते हुए बताया कि आने वाले चुनाव में खपाने के लिए उत्तर थाना क्षेत्र में एक स्कूल के पीछे खंडर में शस्त्र बनाने की फैक्टरी संचालित की जा रही थी। थाना पुलिस ने एसओजी और सर्विलांस की टीम के साथ मौके पर छापामार कार्रवाई की। जहां से जैन नगर निवासी मोनू, करीमगंज निवासी अलताफ, हिमांयुपुर निवासी सनी और आगरा के चंदरनगर निवासी मानपाल को गिरफ्तार किया है। मौके से बने और अधबने शस्त्र के अलावा उपकरण बरामद किए हैं। उन्होंने बताया कि इनका सरगना मानपाल है। जो पहले भी आर्म्स एक्ट में जेल जा चुका है।
ये सामान हुआ बरामदसीओ सिटी कमलेश कुमार ने बताया कि पुलिस टीम ने मौके से चार देसी पिस्टल, पांच कारतूस, छह तमंचा, छह अधबने तमंचे के अलावा उपकरण बरामद किए हैं। पुलिस टीम में एसओजी प्रभारी अनूप भारती, थाना प्रभारी कुलदीप दीक्षित, एसएसआई अनुज चौहान, सागर सरोहा, सत्यवीर चौधरी, लवप्रकाश मौजूद रहे।