फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Illegal arms factory operating in canal tracks caught

Firozabad News: नहर की पटरी में संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी पकड़ी

Wed, 17 Apr 2024 03:37 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 17 Apr 2024 03:37 AM IST
विज्ञापन
Illegal arms factory operating in canal tracks caught
फरिहा। पुलिस ने नहर की पटरी की झाड़ियों में संचालित अवैध शस्त्र फैक्टरी का भंडाफोड़ किया। पुलिस ने एक अभियुक्त को गिरफ्तार कर कई बने एवं अधबने तमंचे के साथ ही कारतूस भी बरामद किए। इसके अलावा निर्माण में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए गए हैं।फरिहा पुलिस ने मंगलवार को नहर पटरी के किनारे झाड़ियों में छापा मारा। मौके पर अवैध अस्त्र-शस्त्र बनाते हुए एक अभियुक्त को पकड़ा। अभियुक्त पप्पू उर्फ केदार सिंह निवासी अतापुर थाना नसीरपुर की निशानदेही पर पुलिस ने तमंचा 315 बोर, कारतूस, 315 और 12 बोर के साथ ही तमंचा बनाने में प्रयुक्त 12 नाल, 12 बोर कारतूस के खोखे के अलावा कई अधबने तमंचे बरामद किए। पुलिस ने मौके से अवैध अस्त्र-शस्त्र बनाने में प्रयुक्त औजार भी बरामद किए। पुलिस ने पकड़े गए अभियुक्त को आवश्यक कार्रवाई के बाद जेल भेजा है।
विज्ञापन



असलहा फैक्टरी पकड़ी, दो हिस्ट्रीशीटर गिरफ्तार

इटावा। जंगल में चल रही असलहे बनाने की एक फैक्टरी का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है। यह फैक्टरी हैवरा स्थित जंगल में संचालित हो रही थी। पुलिस ने छापा मारकर दो हिस्ट्रीशीटरों को गिरफ्तार किया है। मौके से बने और अधबने असलहे समेत असलहे बनाने के कई उपकरण बरामद किए हैं।
विज्ञापन

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने बताया कि सोमवार रात को थाना प्रभारी सैफई व चौबिया फोर्स के साथ हेवरा चौकी के पास वाहनों की चेकिंग कर रहे थे। सूचना पर चौधरी चरण सिंह पीजी काॅलेज के पीछे जगंल में छापा मारा तो हैवरा निवासी मनोज कुमार व जसवंतनगर थानाक्षेत्र के नगला अनिया निवासी जितेश असलहे बनाते मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

पुलिस ने दोनों को गिरफ्तार कर लिया। मौके पर 17 बने और तीन अधबने तमंचे, तीन कारतूस व तीन खोखे के अलावा असलहा बनाने के उपकरण बरामद हुए। एसएसपी ने बताया कि मनोज कुमार की जसवंतनगर थाने में हिस्ट्रीशीट खुली है। जीतेश उर्फ जीतू के खिलाफ जनपद के अलावा फिरोजाबाद व मैनपुरी जिलों में चोरी, लूट, हत्या के प्रयास व आर्म्स एक्ट के करीब 20 मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed