फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   illegal alcohal kept

अरांव रोड पर घर के अंदर चल रहा था अवैध शराब का अड्डा

Sat, 14 Dec 2019 11:57 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Sat, 14 Dec 2019 11:57 PM IST
विज्ञापन
illegal alcohal kept
अवैध शराब के ब्रांड बदलने के कारोबार पर पुलिस की छापामार कार्यवाही में बरामद माल - फोटो : FIROZABAD
सिरसागंज। थाना सिरसागंज में अरांव रोड पर शनिवार दोपहर में पुलिस ने एक घर में छापेमारी करके 80 पेटी अवैध शराब जब्त की। इसके अलावा पुलिस को वहां से यूपी में बनने वाली फाइटर ब्रांड शराब के फुलमार्क, रैपर, हजारों की संख्या में ढक्कन व शराब के क्वार्टर पर लगने वाले बारकोड स्टिकर कब्जे में लिए हैं।
विज्ञापन

सिरसागंज के अरांव रोड पर बाईपास पर अंग्रेजी व देशी शराब का ठेका है। पुलिस क्षेत्राधिकारी ईरज राजा को मुखबिर से सूचना मिली कि रोहित के मकान में अवैध शराब के ढक्कन रैपर बदलने का गोरख धंधा चल रहा है। सीओ ने सिरसागंज प्रभारी सुनील कुमार तोमर व आबकारी इंस्पेक्टर कौशल किशोर की टीम के साथ मकान पर छापा मारा।
विज्ञापन

मौके पर पुलिस ने वहां काम कर रहे एक दो श्रमिकों को पकड़ लिया। पुलिस को देख मकान के अंदर मौजूद लोगों ने दरवाजा बंद कर लिया। पुलिस के बार-बार दरवाजा खटखटाने पर भी घर का दरवाजा नहीं खोला गया। घर में मौजूद महिला ने काफी देर बाद दरवाजा खोला तो पुलिस व आबकारी टीम ने घर की तलाशी ली। छत पर एक हाल में अवैध शराब की 80 पेटियां, हजारों खाली ढक्कन और क्वार्टर व फाइटर ब्रांड शराब के रैपर मिले। हरियाणा से सस्ती दरों पर आई रायल ब्रांड की शराब के क्वार्टर भी रखे मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन

ठेके पर भी मिली अवैध शराब
जिला आबकारी निरीक्षक आर एस चौधरी व तहसीलदार विजय कुमार आदि प्रशासनिक कार्रवाई करते हुए देसी शराब के ठेके पर तलाशी ली तो वहां भी अवैध शराब की लगभग छह पेटी मिलीं। जिला आबकारी निरीक्षक ने बताया ठेके को सील करने की कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed