{"_id":"577e67f94f1c1b646d7fa2c9","slug":"if-you-do-not-put-the-jam-power-and-water","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली-पानी न मिलने पर लगाया जाम ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली-पानी न मिलने पर लगाया जाम
ब्यूरो, अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 07 Jul 2016 10:57 PM IST
विज्ञापन
बिजली-पानी के लिए जाम लगाते मुस्लिम समाज के लोग
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ईद के त्योहार पर बिजली-पानी संकट को लेकर मुस्लिमों क्षेत्र की जनता में आक्रोश भड़क गया। कई बार शिकायत करने के बाद भी खराब ट्रांसफार्मर न बदलने पर आक्रोशित जनता ने गुरुवार की सायं स्टेशन रोड तिराहे निकट रस्सी डालकर डेढ़ घंटे तक जाम लगाया। विद्युत विभाग, नगर निगम के खिलाफ नारेबाजी की।
स्टेशन रोड स्थित आईसीआईसीआई बैंक के निकट 100 केवीए का ट्रांसफार्मर स्थापित है। यह ट्रांसफार्मर बुधवार को फुंक गया था। ट्रांसफार्मर फुंकने के कारण क्षेत्र में स्थापित नलकूप भी नहीं चल सका। इससे ईद के त्योहार पर मुस्लिम क्षेत्र की जनता को पानी भी नहीं मिल सका। फुंके ट्रांसफार्मर को बदलवाने के लिए क्षेत्रीय लोग बिजली घर के चक्कर काटते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई। शाम करीब पांच बजे काफी संख्या में आक्रोशित जनता सड़क पर उतर आई। ट्रांसफार्मर बदलने की मांग को लेकर स्टेशन रोड तिराहे के निकट रस्सी डालकर जाम लगाया, जिससे दोनों ओर वाहनों की लंबी-लंबी कतारें लग गईं। कई वाहन चालकों से नोकझोंक भी हुई। जाम लगने के बावजूद विद्युत विभाग व नगर निगम से कोई अधिकारी मौके पर नहीं पहुंचा। थाना दक्षिण एसओ श्रीप्रकाश यादव ने आक्रोशित लोगाें को समझाबुझाकर जाम खुलवा दिया।
हमें नहीं चाहिए टैंकर, ट्रांसफार्मर बदलवाओ
थाना दक्षिण एसओ ने कहा कि पेयजल समस्या के निदान के लिए अभी दो टैंकर भिजवा दिए जाएंगे, इस पर लोगों ने कहा कि टैंकर नहीं चाहिए, टैंकर आएगा तो पानी के लिए झगड़ा होगा, इसलिए खराब ट्रांसफार्मर बदलवाया जाए। एसओ ने विद्युत विभाग के एक्सईएन से बात कर रात नौ बजे तक ट्रांसफार्मर बदलने का आश्वासन दिया, तब जनता जाम खोलने को तैयार हुई।
विज्ञापन
मो. शमीम का कहना है कि ट्रांसफार्मर खराब होने के कारण रात भर क्षेत्र की जनता बिजली-पानी के लिए परेशान रही। अधिकारियों द्वारा आश्वासन देने के बाद भी ट्रांसफार्मर नहीं बदलाया गया, जिससे ईद के दिन बिना नहाए नमाज पड़ने जाना पड़ा।
अनीस का कहना है कि विद्युत विभाग व नगर निगम की लापरवाही के कारण ईद के दिन हम लोगाें को परेशानी का सामना करना पड़ा। ट्रांसफार्मर बदलवाने को रात भर भागते रहे, लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।
बच्ची भाई का कहना है कि ईद के त्योहार पर अधिकारियों की लापरवाही से बिजली पानी की समस्या से जनता परेशान रही। अब तक ईद के मौके पर बिजली सुचारु मिलती थी, लेकिन इस बार प्रशासन ने भी कोई सुनवाई नहीं की।