फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If we get a chance, we will give a befitting reply to Pakistan

Firozabad News: हमें भी मिले मौका, पाकिस्तान को देंगे करारा जवाब

Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 11 May 2025 12:19 AM IST
विज्ञापन
If we get a chance, we will give a befitting reply to Pakistan
फायरिंग का प्र​शिक्षण लेते एनसीसी कैडिट्स
फिरोजाबाद। भारत-पाकिस्तान सीमा पर बढ़ते तनाव के बीच एनसीसी कैडेट्स ने भी अपनी भावनाएं खुलकर जाहिर की हैं। युवाओं ने पाकिस्तान के कायराना हमलों की निंदा करते हुए कहा है कि यदि हमें भी मोर्चे पर जाने का मौका मिले, तो हम दुश्मन को सबक सिखाकर ही दम लेंगे।
विज्ञापन




- हम एनसीसी में केवल परेड करना नहीं सीखते, हममें देश के लिए मर-मिटने का जज्बा भी है। पाकिस्तान का हर हमला हमारे आत्मसम्मान पर चोट है। हमें मौका मिला तो दुश्मन को उसकी भाषा में जवाब देंगे। हम तैयार हैं, हर चुनौती के लिए।
विज्ञापन

आराध्या भारद्वाज, कैडेट्स




- पाकिस्तान का नागरिक इलाकों को निशाना बनाना कायरता है। हम कैडेट्स चाहते हैं कि हमें मौका मिले तो हम भी सीमा पर डट जाएं। हम अपने देश और नागरिकों की रक्षा के लिए हर समय तैयार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

उपेंद्र यादव, कैडेट्स



- हम एनसीसी में केवल अनुशासन नहीं, देश के लिए कुछ कर गुजरने की प्रेरणा भी लेते हैं। अगर हमें सरहद पर भेजा जाए, तो दुश्मन को धूल चटा देंगे। यह वर्दी हमें जिम्मेदारी का अहसास कराती है।
सुशांत शर्मा, कैडेट्स


- पाकिस्तान की हरकतें हमारी सहनशक्ति की परीक्षा ले रही हैं। हम एनसीसी कैडेट्स नारी शक्ति का प्रतिनिधित्व करते हैं। अगर मौका मिले, तो हम भी बंदूक उठाकर तिरंगे की रक्षा करेंगे।
अंकित राठौर, कैडेट्स


- मैंने एनसीसी में जो सीखा है, वो सिर्फ किताबों से नहीं मिला – यह मैदान की मिट्टी से निकला हौसला है। पाकिस्तान को अब संयम नहीं, सख्त जवाब चाहिए। हम तैयार हैं, आदेश का इंतजार है।

तरंग दिवाकर , कैडेट्स



- हर भारतीय की तरह मेरे अंदर भी गुस्सा है, लेकिन हम उसे सकारात्मक ऊर्जा में बदलना जानते हैं। एनसीसी ने हमें नेतृत्व और संघर्ष का पाठ पढ़ाया है। हमें भी देश की रक्षा में अपना योगदान देने का अवसर मिलना चाहिए।
मुकुल यादव, कैडेट्स
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed