फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If the strike is not over, then the key of the ambulance was taken, the movement of the drivers continues

हड़ताल खत्म नहीं हुई तो लीं एंबुलेंस की चाबी, चालकों का आंदोलन जारी

Thu, 29 Jul 2021 11:13 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 29 Jul 2021 11:13 PM IST
विज्ञापन
If the strike is not over, then the key of the ambulance was taken, the movement of the drivers continues
शिकोहाबाद- एसडीएम और सीओ के समक्ष एसीएमओ डॉ. प्रताप को चाबी सौंपते एंबुलेंस चालक । - फोटो : FIROZABAD
शिकोहाबाद (फिरोजाबाद)। जिला प्रशासन एंबुलेंसकर्मियों की हड़ताल को खत्म नहीं करा सका। एंबुलेंसकर्मी पांच सूत्रीय मांगों को लेकर 108 व 102 एंबुलेंस कर्मचारी विगत चार दिन से चक्का जाम कर हड़ताल पर हैं। बृहस्पतिवार को प्रशासनिक अधिकारियों के समझाने पर एंबुलेंसकर्मी हड़ताल खत्म करने को तैयार नहीं हुए तो स्वास्थ्य अधिकारी ने एंबुलेंस की चाबियों को जब्त कर लिया। सीएमओ कार्यालय में एंबुलेंस कंपनी के प्रतिनिधियों से नए ड्राइवरों के इंतजाम को लेकर वार्ता चलती रही।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को दोपहर तीन बजे एसीएमओ डॉ. प्रताप सिंह, एसडीएम देवेंद्र प्रताप सिंह और सीओ राजवीर सिंह धरना स्थल पर पहुंचे और चालकों से गाड़ियों की चाबी देने को कहा। इस पर एंबुलेंस चालकों ने सभी गाड़ियों को चाबी एकत्रित कर एसीएमओ को सौंपी। चालकों ने कहा कि उनकी हड़ताल जारी रहेगी। जीवन दायिनी एंबुलेंस 102 व 108 का संचालन जीबीए कंपनी द्वारा किया जा रहा था लेकिन अब ठेका दूसरी कंपनी को दे दिया है। इसी कारण एंबुलेंस स्टाफ के सामने समस्या खड़ी हो गई है। स्टाफ पांच सूत्रीय मांगों को लेकर हड़ताल पर है। कर्मचारियों का कहना है कि हमने प्रशासन को गाड़ियों की चाबियां दे दी हैं। अब प्रांतीय नेतृत्व का जो आदेश होगी उसी के अनुरूप आगे की रणनीति बनाएंगे। फिलहाल हड़ताल जारी है।
विज्ञापन

क्या कहते हैं अधिकारी
-एंबुलेंसकर्मियों से हड़ताल खत्म करने को कहा था लेकिन वह बात मानने को तैयार नहीं हैं। ऐसे में कंपनी के प्रतिनिधि को एंबुलेंस की चाबी दिलवा दीं हैं। एंबुलेंस संचालन की व्यवस्था बनाने को कंपनी के प्रतिनिधि एवं प्रशासन एंबुलेंस ड्राइवर का इंतजाम करने में जुटे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

डॉ. नीता कुलश्रेष्ठ, सीएमओ
ऑटो, ई-रिक्शा से आई गर्भवती महिलाएं, उठानी पड़ी तकलीफ
फिरोजाबाद। गांव गौंछ निवासी सत्यप्रकाश की पत्नी को प्रसव पीड़ा हुई। 102 नंबर पर फोन करने के बाद भी एंबुलेंस नहीं आई। वह ऑटो से ही महिला अस्पताल लेकर आए। आशा पार्वती ने बताया कि एंबुलेंस नहीं आने से गर्भवती महिलाओं की जांच नहीं हो पा रही है। देहात क्षेत्रों से प्रसव के लिए महिलाओं को अस्पताल तक आने में दिक्कत हो रही है। यदि किसी महिला को रात्रि के समय प्रसव पीड़ा उठ रही है तो घरेलू प्रसव के अलावा कोई अन्य इंतजाम नहीं बच रहा है। इसी तरह अन्य मरीज मोटरसाइकिल या अन्य संसाधन जुटाकर अस्पताल पहुंचे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed