फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If the leader shows the ID of the declared president, I will retire from politics.

Firozabad News: नेता घोषित अध्यक्ष की आईडी दिखा दें तो राजनीति से ले लूंगा संन्यास

Wed, 01 Jan 2025 11:16 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Wed, 01 Jan 2025 11:16 PM IST
विज्ञापन
If the leader shows the ID of the declared president, I will retire from politics.
फिरोजाबाद। तीन दिन पहले भाजपा के घोषित मटसेना मंडल अध्यक्ष भारत सिंह वर्मा को लेकर चल रहे घमासान में महानगर के कई बड़े नेता घिरते नजर आ रहे हैं।
विज्ञापन

आरोप है, जिले के नेताओं ने अपने निजी लाभ के लिए मटसेना मंडल के 11 अन्य दावेदारों की राजनीति को ताक पर रखते हुए अपने हितैषी को पद दिलवा दिया।
वहीं पूर्व मंडल अध्यक्ष मुकेश राजपूत ने साफ कहा कि अगर घोषित मंडल अध्यक्ष की शहर के जिम्मेदार नेता मटसेना मंडल की आईडी दिखा दें तो वह राजनीति से संन्यास लें लेंगे। इस मामले की शिकायत पार्टी के प्रदेश स्तर के नेताओं से भी हुई है।

फिरोजाबाद में अभी केवल शहर के ही मंडल अध्यक्ष घोषित किए गए हैं, लेकिन मटसेना मंडल अध्यक्ष को लेकर पार्टी की जमकर किरकिरी हो रही है।
भाजपा के मटसेना मंडल के नेता पार्टी के लिए बागी बन गए हैं। इसके पीछे उनका तर्क भी सही है।
मटसेना मंडल के पूर्व अध्यक्ष मुकेश राजपूत का कहना है कि पार्टी के वरिष्ठ नेताओं ने पार्टी की निष्ठा से खिलवाड़ किया है। मटसेना मंडल में कुल 12 आवेदकों ने आवेदन किया था। इसमें 11 मटसेना मंडल के ही रहने वाले थे। जबकि एक बाहरी दक्षिण मंडल के रहने वाले भारत सिंह का आवेदन सोची समझी रणनीति के तहत नेताओं ने कराया। एक पूर्व विधायक और मंडल के चुनाव अधिकारी व भाजपा के जिले के जिम्मेदारों ने उनके कागजातों को भी नहीं देखा। अब जिम्मेदार उसी मंडल में रहने की बात कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि अगर मंडल चुनाव अधिकारी श्रीनिवास शर्मा यह सिद्ध कर दें कि भारत सिंह मटसेना मंडल में निवास करते हैं, तो वह राजनीति से सन्यास लें लेंगे। वहीं इस मामले को लेकर भाजपा के कई पदाधिकारियों ने प्रदेश स्तर के नेताओं से शिकायत की है। शहर के बड़े नेताओं का भी कहना है कि कुछ लोग खुद को पार्टी से बड़ा मान रहे हैं। भाजपा में जबकि इस तरह की गतिविधियां नहीं होती है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed