फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If not the smallest currency ventilator removed, death

छोटी करेंसी नहीं दी तो वेंटिलेटर हटाया, मौत

Fri, 11 Nov 2016 01:16 AM IST
अमर उजाला
अमर उजाला Updated Fri, 11 Nov 2016 01:16 AM IST
विज्ञापन
If not the smallest currency ventilator removed, death
उपचार के दाैरान माौत हाेने पर पीड़‌ित के यहां काोहरााम मच गया - फोटो : अमर उजाला
पांच सौ व एक हजार रुपये के नोट बंद होने और परिवारीजनों के छोटी करेंसी का इंतजाम नहीं कर पाने की वजह से मेडिकल कालेज के चिकित्सकों ने मरीज का इलाज बंद कर दिया। आईसीयू में भर्ती मरीज का वेंटिलेटर हटा दिया गया, जिससे उसकी मौत हो गई। परिवारीजनों ने हंगामा किया तो मेडिकल कालेज कर्मियों ने उन्हें पीटा और पुलिस के हवाले कर दिया।  
विज्ञापन

घटना बुधवार रात एफएच मेडिकल कालेज में हुई। गांव भूत नगरिया निवासी रामवीर (38) तबीयत अचानक खराब हो गई थी और उसे परिवारीजन उपचार के लिए आगरा हाइवे स्थित एफएच मेडिकल कालेज ले गए। रामवीर ही हालत देख चिकित्सकों ने उसे आईसीयू में भर्ती कर लिया और वेंटिलेटर लगा दिया। उसके परिवारीजनों से स्टाफ ने 10 हजार रुपए जमा करने को कहा, परिवारीजनों ने एटीएम बंद होने का हवाला देते हुए चार हजार रुपये होने की बात कही और कहा कि शेष धनराशि अगले दिन जमा करने के बात कही। बताया जा रहा है कि परिवारीजनों के पास पांच सौ और एक हजार रुपये नोट थे, लेकिन मेडिकल कालेज स्टाफ ने उन्हें लेने से इंकार कर दिया।
विज्ञापन

परिवारीजनों का आरोप है कि इसके बाद उन्होंने इलाज बंद कर दिया और वेंटिलेटर हटा दिया। वह गिड़गिड़ाते रहे लेकिन उनकी कोई बात नहीं सुनी और रामवीर की मौत हो गई। परिजनों ने हंगामा किया तो स्टाफ और हास्टल से बुलाए गए छात्रों ने उन्हें पीटना शुरू कर दिया और हाईवे चौकी पुलिस को सौंप दिया।  
विज्ञापन
विज्ञापन

  एक मरीज को शराब के नशे में धुत कुछ लोग होकर अस्पताल लाए थे, उपचार के दौरान मरीज की मौत हो गई। मरीज के साथ आए लोगों ने चिकित्सकों के साथ मारपीट कर दी, जिन्हें पुलिस को सौंप दिया गया था।  पैसों के अभाव में किसी का उपचार नहीं रोका जाता। अस्पताल में पांच सौ व हजार के नोट लिए जा रहे हैं। ग्रामीणों के सभी आरोप निराधार हैं।

डा.रिहान फारुख,
चेयरमैन- एफएच मेडिकल कालेज, टूंडला
 इलाज के दौरान एक व्यक्ति की मौत होने के बाद झगड़ा होने की जानकारी आई थी। मृतक के परिवारीजनों से चिकित्सीय स्टाफ ने अभद्रता की जानकारी दी। दोनों पक्षों की ओर से कोई तहरीर नहीं दी गई है। यदि कोई तहरीर आती है, कार्रवाई की जाएगी। किंतु न तो 
लोकेंद्र सिंह
कार्यवाह प्रभारी, थाना टूंडला
फोटो-टूंडला के गांव भूत नगरिया में विलाप करते परिजन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed