फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If not stopped the movement of the traders harassment

व्यापारियों का उत्पीड़न नहीं रुका तो आंदोलन

Tue, 18 Aug 2015 11:21 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Tue, 18 Aug 2015 11:21 PM IST
विज्ञापन
If not stopped the movement of the traders harassment
फीरोजाबाद। फीरोजाबाद उद्योग व्यापार मंडल की ओर से आयोजित व्यापारी महापंचायत में समस्याएं गूंजी। साफ शब्दों में कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर अभद्रता नहीं सहेंगे। मनमाने ढंग से स्वकर बर्दाश्त नहीं होगा तथा कानून व्यवस्था सुधार नहीं हुआ तो सड़कों पर ही उतरकर विरोध होगा।
विज्ञापन

नगर के संत तिराहा पर व्यापारी महापंचायत धीरेंद्र यादव की अध्यक्षता में आयोजित की गई। राष्ट्रीय मंत्री रवींद्र लाल तिवारी ने कहा कि अब हम किसी कीमत पर शहर के दुकानदारों एवं आमजन का उत्पीडन बर्दाश्त नहीं कर पाएंगे। उन्होंने पांच सूत्रीय मांगों को रखते हुए कहा कि अतिक्रमण हटाओ अभियान के नाम पर बिना बजह शहर के व्यापारियों के साथ अभद्रता नहीं हो,स्वकर के नाम पर हम पिछले वर्षों से 20 प्रतिशत तक बढ़ोत्तरी करके देंगे। बिजली चैकिंग के नाम पर अवैध वसूली पर रोक लगे और कानून व्यवस्था में सुधार हो। फुटपाथ के दुकानदारों को स्थापित करने के लिए उचित स्थान दिया जाए। ताकि वह अपना रोजगार स्थापित कर सके। उन्होंने साफ शब्दों में कहा कि अन्यथा आंदोलन किया जाएगा। इसके लिए जिम्मेदार शासन एवं प्रशासन होगा। बसंत शर्मा ने कहा कि एक वर्ष पूर्व जिले का बिजली विभाग का लाइन लॉस 65 प्रतिशत था। व्यापार मंडल के सहयोग से एक लाख कनैक्शन कराने के बाबजूद लाइन लॉस 65 प्रतिशत रहा। इससे साफ है कि विद्युत विभाग में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है। सुनील अग्रवाल एवं कैलाश उपाध्याय ने कहा कि प्रशासन यदि हमारी पांच सूत्रीय मांगों को नहीं मानेगा तो 20 अगस्त से घंटाघर चौराहे पर क्रमिक अनशन शुरू कर देंगे। 23 अगस्त से संपूर्ण बाजार को बंद कराके व्यापारी एकता का प्रदर्शन किया जाएगा। महापंचायत में रामबाबू वाष्र्णेय,मदनलाल वर्मा,राजेश अग्रवाल,पंकज यादव, शील मणि शर्मा, अंबेश शर्मा, अमित वाष्र्णेय, सुधीर वाष्र्णेय, त्रिलोकीनाथ पोरवाल, सुधीर श्रोत्रिय, इनाम ंसिह, छोटे लाल झा, उमेश शर्मा,सुशील जैन, आसिम खान, छोटेलाल गुप्ता, रमेशचंद्र अग्रवाल, प्रकाश भारद्वाज आदि शामिल थे।
विज्ञापन


व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की
युवा जिलाध्यक्ष देश दीपक यादव ने सुधीर चक,मुन्नालाल सक्सेना, विपिन यादव,धर्मेंद्र प्रजापति,आकाश चक,भीकम ंसिह,देवेंद्र चक,आरिफ भाई,योगेशनाथ ने व्यापार मंडल की सदस्यता ग्रहण की। मुख्य अतिथि नगर मजिस्ट्रेट रवींद्र ंसिह ने इस दौरान रखी मांगों को कहा कि वह मंथन करके हल कराने की पहल करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed