फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   If an incident like Baba Siddiqui had happened in UP, the car would have been overturned.

Firozabad News: बाबा सिद्दीकी जैसी घटना यूपी में होती तो कार पलटना था तय

Fri, 18 Oct 2024 12:32 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 18 Oct 2024 12:32 AM IST
विज्ञापन
If an incident like Baba Siddiqui had happened in UP, the car would have been overturned.
फिरोजाबाद। बाबा सिद्दीकी जैसी घटना यूपी में होती तो अब तक अपराधी को लेने जाने वाली कार पलट चुकी होती। फिरोजाबाद न्यायालय में एक मामले में पेशी पर आए पूर्व मंत्री अशोक यादव ने भाजपा सरकार के कसीदे गढ़े। उन्होंने करहल उप चुनाव के बारे में चर्चा की। उन्होंने दावा किया कि योगी सरकार में यूपी की कानून व्यवस्था में बड़ा सुधार हुआ है। अपराधी सहमें हुए हैं। पूर्व पर्यटन मंत्री अशोक यादव ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था की तारीफ की। कहा इसका श्रेय योगी आदित्यनाथ को जाता है। पूर्व मंत्री ने करहल उपचुनाव पर भी अपनी राय व्यक्त की। उन्होंने कहा कि भाजपा उन्हें करहल से अपना प्रत्याशी बनाने का मन बना रही थी। हो सकता है कि सियासी आंकड़ों में उनका नाम फिट नहीं रहा हो। उन्होंने दावा कि उन्होंने मुलायम सिंह यादव के सियासी हकूक को हमेशा तगड़ी टक्कर दी है। मायावती का साथ उन्हें कभी नहीं भाया। पूर्व मंत्री ने जोर देकर कहा कि अगर भाजपा उन्हें करहल सीट से टिकट देती तो वे विरोधी दलों को पटखनी देने में सक्षम हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed