फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   ID card made Handicraft Centre offers Yojanaaen

पहचान-पत्र बनवाकर केंद्र की योजनाआें का लाभ लें हस्तशिल्पी

Sat, 24 Dec 2016 11:52 PM IST
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद
अमर उजाला ब्यूूराे, फीराेजाबाद Updated Sat, 24 Dec 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
ID card made Handicraft Centre offers Yojanaaen
हस्तशिल्पियों को परिचय पत्र का वितरण किया गया
भारत सरकार वस्त्र मंत्रालय के विकास आयुक्त कार्यालय (हस्तशिल्प) की ओर से शनिवार को सुहाग नगर स्थित माथुर वैश्य धर्मशाला में 150 हस्तशिल्पियों को पहचान-पत्र का वितरण किए गए। साथ ही उन्हें पहचान पत्र के महत्व बताए गए।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि मनीष असीजा ने बताया कि मंत्रालय की ओर से हस्तशिल्पियों को एसएन रोड स्थित सीडीजीआई में नि:शुल्क प्रशिक्षण दिया जा रहा है। प्रशिक्षण पाने वाले हस्तशिल्पयों को 1500 रुपये मानदेय दिया जा रहा है। जिन हस्तशिल्पियों के अभी तक पहचान पत्र नहीं बने हैं, वह आगरा संजय प्लेस स्थित कार्यालय अथवा प्रशिक्षण केंद्र पर जाकर अपना पंजीकरण करा सकते हैं।
विज्ञापन

सहायक आयुक्त रामअवतार सिंह ने कहा कि केंद्र हस्तशिल्पियों को मुख्य धारा से जोड़ने का कार्य कर रही है। फीरोजाबाद के 802 हस्तशिल्पियों के पहचान-पत्र तैयार कराए गए हैं, जिसमें आज 150 कार्ड वितरित किए हैं। जो हस्तशिल्पी पहचान पत्र नहीं बनवा पाए हैं, उनके लिए विभाग द्वारा हिमायूंपुर, भगवान नगर, आजाद नगर, आसफाबाद, कुशवाहा नगर, दौंकेली व सरजीवन नगर में कैंप लगाए जा रहे हैं। इस दौरान कार्यक्रम में सहायक निदेशक रामआतार सिंह, हैंडीक्राफ्ट संवर्धन अधिकारी आरके वर्मा, बीके सक्सेना, सत्यवीर गुप्ता, सुनील शर्मा आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed