फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   I would advocate to desist from judicial work on indecency

साथी से अभद्रता पर न्यायिक कार्य से विरत रहे अधिवक्ता

Fri, 19 Feb 2016 10:04 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद
अमर उजाला ब्यूरो फीरोजाबाद Updated Fri, 19 Feb 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
I would advocate to desist from judicial work on indecency
वन-वे ट्रैफिक व्यवस्था के दौरान साथी अधिवक्ता के साथ टीएसआई द्वारा अभद्रता करने के मामले में सदर तहसील में लगातार दूसरे दिन भी अधिवक्ता कार्य से विरत रहे। आक्रोशित अधिवक्ताओं ने तहसील प्रांगण में नारेबाजी की। हालांकि एएसपी से वार्ता के बाद अधिवक्ताओं ने हड़ताल समाप्त करने का ऐलान किया।
विज्ञापन

अधिवक्ता दुर्ग विजय सिंह और टीएसआई के बीच बुधवार को गलत दिशा में वाहन चालने पर चालान काटने के दौरान विवाद हो गया था। साथी अधिवक्ता के साथ टीएसआई द्वारा अभद्रता व्यवहार किए जाने से आक्रोशित अधिवक्ता गुरुवार से हड़ताल पर चले गए। सदर तहसील में गुरुवार को दिनभर कोई कार्य नहीं हुआ। सभी अधिवक्ता तहसील में हंगामा, नारेबाजी करते हुए टीएसआई को हटाने की मांग पर अड़े रहे। शुक्रवार को भी सदर तहसील में अधिवक्ता कार्य से पूरी तरह विरत रहे। हड़ताल के चलते वहां पहुंचे फरियादियों को बैरंग लौटना पड़ा। टीएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर अधिवक्ताओं ने शुक्रवार को भी हंगामा, नारेबाजी की। इसके बाद अधिवक्ताओं ने अपर पुलिस अधीक्षक उदय शंकर सिंह से मुलाकात कर टीएसआई के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। एएसपी ने कहा कि अधीनस्थों द्वारा इस तरह का व्यवहार करना गलत है। भविष्य में इस तरह की घटना न हो, इसके लिए सभी को सचेत किया जाएगा। उन्होंने जनता के हित में हड़ताल समाप्त करने का आग्रह करने पर अधिवक्ता हड़ताल समाप्त करने को राजी हो गए। वार्ता में अध्यक्ष रामवीर सिंह यादव, ठा. मुनेश पाल सिंह, चरन सिंह यादव, राकेश वर्मा, रमेश वर्मा, राधा किशन वर्मा, मानसिंह यादव, सोबरन सिंह वर्मा, बृजमोहन, सुरेश बघेल, देवेंद्र सिंह, सुभाष जैन, राम कुमार मिश्रा आदि मौजूद थे।
विज्ञापन





विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed