फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   I will not leave you... the very next moment the crackle of bullets started echoing.

Firozabad News: तूझे छोडूंगा नहीं...अगले ही पल गूंजने लगी गोलियों की तड़तड़ाहट

Sun, 21 May 2023 12:01 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Sun, 21 May 2023 12:01 AM IST
विज्ञापन
I will not leave you... the very next moment the crackle of bullets started echoing.

विज्ञापन
फिरोजाबाद। तुझे छोडूंगा नहीं... अरे मुझे से क्या कह रहे हो। उससे कहो... तिलक नगर में हुए जघन्य हत्याकांड से पूर्व चंद सेकंड की यह बातचीत हत्यारोपी व गोलीकांड का शिकार हुई महिला के बीच की है। इसके अगले सेकंड में ही हमेशा शांत रहने वाला तिलकनगर इलाका गोलियों की तड़तड़ाहट क साथ गूंज गया। अगले एक मिनट बाद ही मौके पर एक महिला का लहूलुहान शव पड़ा था। गोलीकांड के करीब 20 मिनट बाद पहुंची पुलिस को भी घटनास्थल महिला का शव, उसका पर्स और कारतूस के खोखा मिले।
सुबह करीब सवा नौ बजे सुधा देवी अपने पति देशपाल के साथ ही घर से निकलीं। बाइक से फैक्ट्री जा रहे देशपाल आगे निकल गए। दाऊदयाल डिग्री कॉलेज के समीप खड़े होकर पत्नी का इंतजार करने लगे। जबकि सुधा देवी पैदल ही घर से दाऊदयाल कॉलेज की ओर आगे बढ़ीं। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक घर से चंद कदम दूरी पर खड़ा एक युवक सुधा देवी के पीछे लग गया। युवक ने खुद के चेहरा को गले में पड़े अंगोछा की ओट में छिपा लिया। जैसे ही सुधा देवी सिद्वेश्वर नाथ महादेव मंदिर के सामने नुक्कड़ पर पहुंची। वैसे ही युवक उनका रास्ता रोक लिया। सुधादेवी किसी अनहोनी को भांप कर सिहर गईं। वहां से गुजर रहे प्रत्यक्षदर्शी की माने तो युवक ने पहले सुधा देवी से कहा कि तुझे छोडृंगा नहीं, लेकिन सुधा देवी ने कहा कि अरे मुझे क्या कह रहे हो। उससे कहो। लेकिन युवक ने सुधादेवी की बात को अनसुना कर कर गोली दाग दी। गोली चलने के बाद ही आसपास के लोग बाहर निकल आये। तब तक हमलावर युवक सुधा देवी को दूसरी गोली भी दाग चुका था। दूसरी गोली लगते ही सुधा मुंह के बल गिर पड़ी। तो युवक भी वहां से चलने लगा। लेकिन अचानक वह फिर लौटा और जिंदा होने की आशंका के चलते उसने फिर से तीसरी गोली सुधा देवी पर दागी। तीसरी गोली दागने के बाद ही युवक भाग निकला।
विज्ञापन

--
पुलिस ने दर्ज किया अज्ञात के खिलाफ हत्या का मुकदमा
मृतका सुधा देवी के पति देशपाल ने अज्ञात युवक के विरूद्व पुलिस को तहरीर दी है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है।
-----------
पुलिस खंगाले सीसीटीवी कैमरा -
पूरे घटनाक्रम के करीब 20 मिनट बाद थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सबसे पहले थाना उत्तर के एक एसआई और पुलिस कर्मी पहुंचे। इसके बाद एसओ उत्तर नरेद्र कुमार शर्मा के बाद पुलिस के उच्चाधिकारियों का जमावड़ा घटना स्थल पर लग गया। पुलिस ने धटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरा आदि की जांच की।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
सुधा को था खतरे का अंदेशा
सुधा अपने पति देशपाल के साथ तिलक नगर में करीब 20 वर्ष से रह रहींं थीं। पुत्र और पुत्री शादी के बाद से दूसरे शहरों में रह रहे हैं। वर्तमान में सुधा और उनके पति देशपाल आनंद शर्मा के मकान में एक साल से रह रहे थे। आसपास के लोगों के अनुसार सुधा कई दिनों से किराये पर रहने को दूसरा कोई मकान बताने की बात कह रहीं थीं। करीब आठ दिन पहले किसी अज्ञात व्यक्ति ने सुधा देवी को धमकी भी दी। हालांकि इसकी पुष्टि नहीं हो सकी।


अचानक गोली चलने से सहम गए लोग
घटना के वक्त पहली गोली चलने पर लोगों ने समझा कि किसी ने बंदरों को भगाने के लिये पटाखा फोड़ा होगा। लेकिन दूसरी गोली चलने के साथ ही किसी महिला की चीख सुनकर लोग दरवाजे की ओर दौड़े। बाहर का दृश्य देख लोग सहम गए। गली के नुक्कड़ पर दौरान एक हमलावर युवक जमीन पर पड़ी सुधा देवी की ओर तमंचा ताने हुए था। लेकिन जैसे ही हमलावर ने लोगों को देखा। वैसे ही उसने घटना स्थल से दौड़ लगा दी। चेहरा ढका होने के कारण लोग हमलावर को पहचान नहीं सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed