फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   I will commit suicide if my wife does not return home after taking back triple talaq.

Firozabad News: तीन तलाक वापस लेकर पत्नी घर न आई तो कर लूंगा आत्महत्या

Fri, 27 Sep 2024 05:20 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 27 Sep 2024 05:20 PM IST
विज्ञापन
I will commit suicide if my wife does not return home after taking back triple talaq.
टूंडला। शादी के सात माह बाद पत्नी ने फोन पर तीन तलाक देने के बाद से पति परेशान है। पति ने पुलिस को शिकायती पत्र देकर पत्नी को बरामद कराने एवं तीन तलाक वापस न लेने पर आत्महत्या करने की धमकी दी है।
विज्ञापन



शहर के कच्चा टूंडला निवासी कामरान की शादी छह फरवरी 2024 पूर्व फिरोजाबाद की रामगढ़ रोड निवासी तराना के साथ हुई थी। शादी के बाद सबकुछ ठीकठाक चलता रहा। इस बीच उसे पता चला कि तराना की यह तीसरी शादी है। फिर भी उसने उसे कबूल कर ललाय। पिछले कुछ दिनों से तराना पति कामरान से घर जाने की जिद करने लगी। जिस पर वह दो सितंबर को उसे मायके छोड़ आया।
विज्ञापन

कामरान ने पत्नी से घर आने की बात कही तो फोन पर ही उसने उसे तीन तलाक दे दिया। कामरान ने थाने में अपनी पत्नी को घर वापस लाने की गुहार लगाई है। उसने कहा कि उसकी पत्नी ने तीन तलाक वापस नहीं लिया तो वह आत्महत्या कर लेगा। थाना प्रभारी अनुज राणा का कहना है कि पति-पत्नी के बीच का मामला है। मामले में जांचकर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed