फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hygiene life's credo

स्वच्छता जीवन का मूलमंत्र

Sat, 14 Nov 2015 06:40 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद Updated Sat, 14 Nov 2015 06:40 PM IST
विज्ञापन
Hygiene life's credo
बीडीएम म्यू कन्या स्नातकोत्तर महाविद्यालय में स्वच्छता अभियान पखवाड़ा एक से 15 नवंबर तक आयोजित किया जा रहा है। इसके तहत विभिन्न कार्यक्रम आयोजित किए जा रहे हैं। स्वच्छता अभियान पर महाविद्यालय की प्राचार्या डॉ. नीता सक्सेना की अध्यक्षता में एक विचार गोष्ठी हुई। इसमें सभी शिक्षक एवं छात्राओं ने प्रतिभाग किया।
विज्ञापन

संगीत विभागाध्यक्ष डॉ. विनीता सक्सेना ने कहा कि स्वच्छता की बात हमें सर्वप्रथम अपने घर से प्रारंभ करनी चाहिए। संस्कृत विभागाध्यक्ष डॉ. शैल वर्मा ने स्वच्छता अभियान को सामाजिक जागरूकता अभियान बताते हुए कहा कि इसका सबसे पहला कदम महात्मा गांधी ने उठाया था।
विज्ञापन

अंग्रेजी विभागाध्यक्ष डॉ. सीमा जैन ने बताया कि हमें अपनी मानसिकता बदलनी चाहिए, तभी हम स्वच्छता पर ध्यान दे पाएंगे। प्रवक्ता दर्शना कुमारी ने कहा कि स्वच्छता पर प्राचीनकाल से ही ध्यान दिया गया है। प्रवक्ता डॉ. विभा चौहान ने कहा हमें स्वच्छता शरीर, मन और कर्म तीनों में देखनी है तभी हम अपने समाज तथा देश को स्वच्छ कर पाएंगे। विचार गोष्ठी की संयोजिका डॉ. शशि प्रभा तोमर ने कहा कि आज हमें अपने पूरे वातावरण को स्वच्छ रखना है। प्राचार्या ने कहा कि स्वच्छता अभियान पखवाड़ा सभी को जागरूक करने कि लिए चलाया गया है। स्वच्छता जीवन का मूलमंत्र है। हमें जल, थल और वायु तीनों पर कार्य करना हैै। उन्होंने कहा कि प्रत्येक गांव में घर-घर में शौचालय होना जरूरी है, तभी हम स्वच्छता रख पाएंगे। स्वच्छता अभियान पखवाड़ा के अंतर्गत जल, थल और वायु की सुरक्षा तथा स्वच्छता के लिए छात्राओं को मानव-श्रृंखला बनाकर शपथ दिलाई गई कि आज से न गंदगी करेंगे और न करने देंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed