फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hydrant Point buried in the ground, every time a water crisis

जमीन में दबे हाईड्रेंट प्वाइंट, हर बार खलता है पानी का संकट

Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
राज कुमार
राज कुमार Updated Tue, 14 Mar 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
Hydrant Point buried in the ground, every time a water crisis
आग बुझाने में पानी की खासी कमी रही।
डाकबंगला के सामने स्थित एसआर ग्लास की फैक्ट्री में लगी आग के बाद हाईड्रेंट प्वाइंट की कमी सबसे अधिक खली। पानी लाने के लिए फायर ब्रिगेड की गाड़ियों को आठ किलोमीटर दूर तक दौड़ लगानी पड़ी। यदि क्षेत्र में हाईड्रेंट प्वाइंट होता तो शायद आग बुझने में इतनी देर नहीं होती और न दिक्कत होती।
विज्ञापन

 शहर में जब कोई बड़ी आग लगे चिंता हर किसी को हाईड्रेंट प्वाइंट की सताती है लेकिन इस पर कोई पहल नहीं होती। सोमवार की रात एसआर ग्लास फैक्ट्री में आग की लपटें उठनी शुरू हुई और फायर ब्रिगेड की गाड़ी के आने में देरी होने लगी। इस दौरान हर कोई यही बोला अभी तक फायर ब्रिगेड की गाड़ी नहीं आई। गाड़ियों के आने के बाद पानी की कमी महसूस होने पर फायर कर्मियों को आठ किलोमीटर दूर दौड़ लगानी पड़ी। शहर में पानी की किल्लत भी रहती है। ऐसे में यह फायर हाईड्रेंट प्वाइंट होने बहुत जरूरी हैं। प्वाइंट होता तो शायद आग बुझाने में इतनी देर नहीं लगती।
विज्ञापन


पुराने हाईड्रेंट प्वाइंट सड़कों के नीचे दब गए। विभाग सिर्फ फायर स्टेशन पर बने प्वाइंट पर निर्भर है। नगर निगम को टंकियों के करीब हाईड्रेंट प्वाइंट बनाने के लिए पत्र कई बार लिखा लेकिन अमल नहीं किया। इंडस्ट्रियल क्षेत्र में स्थित पार्क में जरूर प्वाइंट बनाया। सभी टंकियों पर प्वाइंट बना दें तो पानी लेने दूर नहीं दौड़ना पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

राजेश कुमार चौरसिया एफएसओ फिरोजाबाद।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed