फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Husband killed his wife in front of daughter

UP: 'पापा ने मम्मी को सीढ़ी से धक्का दिया...', दंपती में हुआ झगड़ा, बेटी के सामने पत्नी को उतारा माैत के घाट

Tue, 11 Mar 2025 11:00 PM IST
अरुन पाराशर संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: अरुन पाराशर Updated Tue, 11 Mar 2025 11:00 PM IST
सार

दंपती में कई बार विवाद हो चुका था। मंगलवार को भी दोनों में किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ। बेटी सब देख रही थी। तभी पति ने किसी भारी वस्तु से पत्नी के सिर पर प्रहार कर दिया। पत्नी की माैके पर ही माैत हो गई।

विज्ञापन
Husband killed his wife in front of daughter
हत्या

विस्तार

फिरोजाबाद के थाना लाइनपार क्षेत्र में पत्नी के सिर पर भरी वस्तु से प्रहार कर पति ने हत्या कर दी। सूचना पर पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
विज्ञापन


 

नगला विष्णु निवासी ब्रजमाला (30) की 8 साल पहले शादी हुई थी। शादी के बाद उसका पति से कई बार विवाद हुआ। इसमें रिपोर्ट भी दर्ज हुई थी। इसके बाद महिला का पति उसे न्यायालय से समझौते के बाद वापस ले आया था। मंगलवार को उसके पति मोहित ने ही उसके सिर पर भारी वस्तु से प्रहार कर हत्या कर दी गई।

 
विज्ञापन
विज्ञापन

महिला का शव घर में पड़ा मिला। सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई। पुलिस ने आसपास के लोगों से जानकारी करने के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल भेज दिया। थाना प्रभारी संजुल पांडेय ने बताया कि जिस मकान में महिला की हत्या की गई है वह निर्माणाधीन है। मायके पक्ष के लोग ही उस मकान को बनवाने में मदद कर रहे हैं। महिला की आठ साल पहले ही शादी हुई थी। महिला की एक बेटी भी है।

 
विज्ञापन

दहेज उत्पीड़न का दर्ज कराया था केस
आठ साल पहले ही ब्रजमाला की मोहित से शादी हुई थी। उसका मायका ठारपूठा क्षेत्र में है। शादी के बाद पति पत्नी के बीच विवाद हुआ था। जिसमें पत्नी की ओर से केस दर्ज कराया गया था। कुछ दिन बाद पति समझौते के बाद पत्नी को घर के आया था।

 

बेटी बोली, पापा ने मम्मी को दिया सीढ़ी से धक्का
थाना लाइनपार क्षेत्र में हुई महिला की हत्या के मामले में पुलिस ने उसकी बेटी से पूछताछ की तो बेटी ने बताया की मम्मी और पापा के बीच झगड़ा हुआ था। इसके बाद पापा ने मम्मी को सीढ़ी से धक्का दे दिया।

सीओ सदर चंचल त्यागी ने बताया कि थाना लाइनपार क्षेत्र में पति ने ही पत्नी की हत्या कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। महिला के भाई राजेश ने अपने जीजा के खिलाफ हत्या की तहरीर दी है। रिपोर्ट दर्ज की जा रही है।  
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed