फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   husband committed suicide After killing his wife and son

UP: गला घोंटकर पत्नी-बेटे की हत्या, खुद भी दे दी जान, बड़ा बेटा बच गया; चूड़ी कारीगर इसलिए बना अपनों का कातिल

Sat, 14 Dec 2024 02:48 PM IST
धीरेन्द्र सिंह संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संंवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Published by: धीरेन्द्र सिंह Updated Sat, 14 Dec 2024 02:48 PM IST
सार

फिरोजाबाद से तेलगंना की राजधानी हैदराबाद में नौकरी करने गए चूड़ी कारीगर ने पत्नी और बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। फिर खुद भी फंदे पर लटक कर जान दे दी। इस वारदात की खबर जैसे ही परिवार के सदस्यों को लगी तो चीत्कार मच गया। 

विज्ञापन
husband committed suicide After killing his wife and son
Crime News Demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

फिरोजाबाद के कोटला मोहल्ले के रहने वाले चूड़ी कारीगर ने अपना पूरी परिवार ही खत्म कर डाला। एक महीने पहले पत्नी और बेटे के साथ हैदराबाद में नौकरी के लिए गया था। वहां पत्नी के चरित्र पर शक को लेकर झगड़ा हुआ, जिसके बाद उसने पत्नी और बेटे की गला घोंटकर हत्या कर दी। इसके बाद खुद भी फंदे पर झूलकर जान दे दी। एक साथ तीन मौतों की खबर जब फिरोजाबाद में रहने वाले परिवार के सदस्यों को लगी तो चीत्कार मच गया। तीनों के शवों का हैदराबाद में पोस्टमार्टम हो चुका है। अब उनके शव कोटला मोहल्ले लाए जा रहे हैं। 
विज्ञापन


 

कोटला मोहल्ला निवासी 41 वर्षीय सिराज एक महीने पहले ही अपनी पत्नी एलिया (35) और दो बेटों को लेकर हैदराबाद नौकरी करने के लिए गया था। बताया गया है कि पत्नी के चरित्र शक के चलते 12 दिसंबर की रात विवाद हो गया। दोनों में झगड़ा इस कदर बढ़ गया कि हाथापाई तक हो गई। अगले दिन यानि 13 दिसंबर को उसने छोटे बेटे और पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। ये सारी घटना देख बड़ा बेटा वहां से अपनी जान बचाकर भाग निकला। वहीं सिराज ने फंदे पर लटक कर अपनी भी जान दे दी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

परिवार के लोगों ने बताया कि बड़े बेटा सिराज के साथियों के पास पहुंचा और जानकारी दी, जिसके बाद सूचना पर हैदराबाद पुलिस पहुंच गई। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर तीनों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस को एक सुसाइड नोट भी मिला है। जिसमें सिराज ने अपनी पत्नी के चरित्र पर शक के चलते हत्या करने की बात लिखी है। इस सुसाइड नोट में उसने अपने माता-पिता से माफी मांगी है। 
विज्ञापन

वहीं घटना की जानकारी फिरोजाबाद में रह रहे माता-पिता को लगी, तो चीत्कार मच गया। वहां से तीनों के शवों को फिरोजाबाद लाया जा रहा है। एक साथ तीनों की मौत के खबर मिलने के बाद कोटला मोहल्ले में सिराज के घर के बाहर लोगों की भीड़ जुटी हुई है। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed