{"_id":"65d2592f1c2cfb0bcf095384","slug":"husband-and-father-in-law-who-burnt-married-woman-by-pouring-kerosene-on-her-sent-to-jail-firozabad-news-c-169-1-sagr1023-118222-2024-02-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: विवाहिता को केरोसिन डालकर जलाने वाले पति-ससुर भेजे जेल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: विवाहिता को केरोसिन डालकर जलाने वाले पति-ससुर भेजे जेल
Mon, 19 Feb 2024 12:53 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Mon, 19 Feb 2024 12:53 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर क्षेत्र में ससुरालियों ने विवाहिता पर केरोसिन डालकर आग के हवाले कर दिया था। जिसे सरकारी ट्रामा सें आगरा रेफर किया था। पुलिस ने मुकदमा दर्ज कर पति और ससुर को जेल भेजा है।
नलकूप कॉलोनी आसफाबाद निवासी संजय शर्मा ने शनिवार को डायल-112 पर सूचना दी थी कि उसकी पुत्री सोनी शर्मा को ससुरालियों ने मायके में आकर केरोसिल डालकर आग के हवाले कर दिया था। जिससे वह 91 प्रतिशत झुलस गई थी। सरकारी ट्रामा सेंटर में हालत गंभीर होने पर चिकित्सकों ने उसे आगरा रेफर किया था। थाना प्रभारी प्रमोद पवार ने बताया कि पिता की तहरीर पर मुकदमा दर्ज करने के बाद मामले में कार्रवाई की गई है। थाना उत्तर के जैन नगर निवासी विवाहिता के पति आकाश और ससुर राजवीर को हत्या के प्रयास के मामले में गिरफ्तार कर जेल भेजा है। अन्य की तलाश की जा रही है।