{"_id":"66b51ac91b154111cb076294","slug":"husband-admitted-to-putting-the-cylinder-both-brothers-in-law-absconding-firozabad-news-c-169-1-sagr1021-131045-2024-08-09","type":"feature-story","status":"publish","title_hn":"कातिल पति का कबूलनामा: डंडे बरसाए...गुस्सा न हुआ शांत, तो प्राइवेट पार्ट से डाला बेलन; चीखें सुन भी न आया रहम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
कातिल पति का कबूलनामा: डंडे बरसाए...गुस्सा न हुआ शांत, तो प्राइवेट पार्ट से डाला बेलन; चीखें सुन भी न आया रहम
Fri, 09 Aug 2024 12:35 PM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Fri, 09 Aug 2024 12:35 PM IST
सार
शराब के नशे में पति ने पत्नी का इतनी बेरहमी से कत्ल किया कि पोस्टमार्टम करने वाले डॉक्टर के हाथ भी कांप गए। महिला के पेट से बेलन निकला। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर पूछताछ की, तो उसने बर्बरता की कहानी बताई।
विज्ञापन
रेशमा की फाइल फोटो
- फोटो : संवाद
विस्तार
फिरोजाबाद के थाना मटसेना क्षेत्र में शराब के नशे में अपनी पत्नी से हैवानियत दिखाने वाले पति को पुलिस जेल भेज चुकी है। उसने पत्नी के मल मार्ग से बेलन डालने की बात भी कबूली है। दोनों आरोपी फरार हैं। पुलिस उनकी तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
गांव अकलपुर निवासी 30 वर्षीय रेशमा की हत्या सोमवार को की गई थी। मामले में पति सुरजीत, देवर दिनेश और प्रशांत के खिलाफ मटसेना थाने में मुकदमा दर्ज कराया गया था। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में उसकी मौत की वजह हेड इंजरी से बताई गई है। पेट में बड़ी आंत के पास बेलन भी मिला था। उससे पुलिस हैरान रह गई थी।
विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस पूछताछ में पति ने बेलन घुसाने की बात स्वीकार की थी। आरोपी ने बताया कि पत्नी को दांत से काटा और फिर उस पर डंडे बरसाता रहा। वो गुस्से में इस कदर अंधा हो चुका था कि कुछ भी नहीं सूझ रहा था।
उसने गुस्से में बेलन से पति के साथ दरिंदगी की। पोस्टमार्टम रिपोर्ट के अनुसार, पति द्वारा बेलन घुसाने से उसके मलद्वार का रास्ता फट गया था। उसके अलावा सिर, चेहरा और छाती पर भी चोट के निशान पाए गए हैं। पुुलिस ने पति को बुधवार को जेल भेज दिया था, जबकि दोनों देवराें की तलाश की जा रही है।