फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   hunger striker health employees getting deteriorated state

भूख हड़ताल पर स्वास्थ्यकर्मियों की बिगड़ने लगी हालत

Sun, 18 Sep 2016 12:13 AM IST
Amar Ujala
Amar Ujala Updated Sun, 18 Sep 2016 12:13 AM IST
विज्ञापन
hunger striker health employees getting deteriorated state
भूख हड़ताल पर स्वास्थ्यकर्मियों की बिगड़ने लगी हालत - फोटो : Amar Ujala
स्वास्थ्य संविदाकर्मियों के आंदोलन में भूख हड़ताल पर बैठे संविदा कर्मियों की तबियत शनिवार को बिगड़ गई। शनिवार को हड़ताल पर बैठे स्वास्थ्यकर्मियों का परीक्षण करने टीम धरना स्थल पर पहुंची। दो की हालत ज्यादा खराब होने चिकित्सक ने अस्पताल में भर्ती होने को कहा लेकिन आंदोलनकारी नहीं माने। वहीं एक और कर्मचारी भूख हड़ताल में शामिल हो गया।
विज्ञापन

संविदा कर्मियों की भूख हड़ताल तीसरे दिन शनिवार को भी जारी रही। उनके मेडिकल के लिए डॉ. अजय अग्रवाल टीम के साथ दबरई पहुंचे। उन्होंने भूख हड़ताल पर बैठे डॉ. प्रशांत अग्रवाल,  संयोगिता धाकरे, जितेंद्र वर्मा, मनीषा यादव, अंबिका पांडे,  वंदना पाल का स्वास्थ्य परीक्षण किया। वहीं एएनएम कुसुमलता ने भी भूख हड़ताल पर बैठने की घोषणा की। उन्हें अल्पना ने माला पहनाकर भूख हड़ताल पर बैठाया। पवन चौधरी, अभिषेक जैन ने कहा कि मिशन निदेशक द्वारा धमकाया जा रहा है लेकिन यूनियन धमकी से डरने वाली नहीं है। मांगें पूरी नहीं होने तक हड़ताल की जाएगी। आशाओं ने भी कार्य बहिष्कार किया। आंदोलन स्थल पर डॉ. सुभांशु मिश्रा, डॉ. विवेक जैन, अभिषेक जैन, सोनू बाथम, विनीता, डॉ. अमित गुप्ता, डॉ. विपिन, आशीष, धीरू कन्नौजिया, डॉ. शादाब, शिखा, वंदना, हरी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed