{"_id":"60f46c618ebc3e7328277ec1","slug":"hunger-strike-in-karbala-demonstration-continues-in-elan-nagar-firozabad-news-agr5003571169","type":"story","status":"publish","title_hn":"करबला में भूख हड़ताल, एलान नगर में धरना प्रदर्शन जारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
करबला में भूख हड़ताल, एलान नगर में धरना प्रदर्शन जारी
विज्ञापन
फिरोजाबाद। करबला और एलान नगर में चूड़ी जुड़ाई श्रमिकों का धरना प्रदर्शन और भूख हड़ताल रविवार को भी जारी रही। लगभग 72 घंटे से करबला मोहल्ला में भूख हड़ताल पर बैठे जुुड़ाई श्रमिकों ने प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों के गैर जिम्मेदाराना रवैये पर रोष जाहिर किया। जुड़ाई श्रमिकों ने लिखित आश्वासन मिलने तक धरना और भूख हड़ताल पर अडिग रहने का ऐलान किया है।
पुन:रक्षित दर से चूड़ी जुड़ाई भुगतान के लिए लिखित आश्वासन, श्रमिक नेताओं पर दर्ज मुकदमा को लेकर जुड़ाई श्रमिकों का धरना प्रदर्शन जारी रहा। एलान नगर में धरने पर बैठे सैकड़ों श्रमिकों ने शहर के जनप्रतिनिधियों और श्रम विभाग के अफसरों के तानाशाही पूर्ण रवैये की निंदा की।
जुड़ाई श्रमिकों की मानें तो सांसद चंद्रसेन जादौन द्वारा अधिकारियों से वार्ता करा आंदोलन समाप्त कराने वादा भी खोखला साबित रहा। तीन दिन से करबला में भूख हड़ताल पर बैठे जुड़ाई श्रमिकों ने भी प्रशासन व स्वास्थ्य विभाग पर जानबूझ कर अनदेखी का आरोप लगाया। इधर, अनशन पर बैठे श्रमिकों के स्वास्थ्य में गिरावट आनी शुरू हो गई है।
विज्ञापन
---
हडताली जुडाई श्रमिकों का दर्द-
- हम अपने वाजिब हक के लिए प्रशासन से लिखित आश्वासन चाहते हैं। प्रशासन की ओर से हड़ताल खत्म करने की बात भी कही जा रही है। अधिकारी फिर किस के दबाव में हमसे वार्ता करने से कन्नी काट रहे हैं।
सुनीता देवी चूड़ी जुड़ाई कामगार
---
पहले अधिकारी, फिर पार्षद और बाद में सांसद हमारी हड़ताल को खत्म कराने आए लेकिन किसी ने नहीं कहा कि हम लिखित आश्वासन दिलाएंगे। साथियों पर दर्ज फर्जी मुकदमा वापस कराए जाएंगे। हमें झूठे आश्वासन के जरिये झांसे में लेने के प्रयास भी जारी हैं।
प्रमोद कुमार जुडाई कामगार
----------
लंबे समय से बंद कारखानों में उत्पादन शुरू कराया-
अपरिहार्य कारणों के चलते लंबे समय से बंद चूड़ी कारखानों में उत्पादन प्रक्रिया रविवार से शुरू हो गई। जुड़ाई श्रमिकों को नई दर से भुगतान कराने का प्रयास कर रहे श्रम विभाग के अफसरों को मोनिका ग्लास, श्रीनाथ ग्लास, मिलेनियम ग्लास एवं इंदिरा साइंटिफिक ग्लास वर्क्स बंद मिले थे। इन सभी कारखानों को मौके पर पहुंचे श्रम विभाग के अफसरों के मुताबिक उक्त कारखानों में रविवार से उत्पादन प्रक्रिया शुरू हो गई। सहायक श्रमायुक्त अरुण कुमार सिंह ने इसकी पुष्टि की है।