फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   Hundred years ancient fair Teej held in Meena Bazar

Firozabad News: सौ साल प्राचीन मेला तीज में लगा मीना बाजार

Fri, 10 Mar 2023 07:29 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद Updated Fri, 10 Mar 2023 07:29 PM IST
विज्ञापन
Hundred years ancient fair Teej held in Meena Bazar
सौ साल प्राचीन मेला तीज में लगा मीना बाजार
विज्ञापन

पूर्व ब्लॉक प्रमुख ने किया उद्घाटन, गांधी मंडी में खेल-तमाशों के साथ झूले लगे
संवाद न्यूज एजेंसी
सिरसागंज। सिरसागंज नगर के सौ साल के भी अधिक प्राचीन मेला तीज महोत्सव का उद्घाटन पूर्व ब्लाक प्रमुख अमृता सिंह ने फीता काटकर किया। जहां एक और महिलाओं के लिए मीना बाजार को भव्य रूप में सजाया गया है वहीं दूसरी ओर खेल तमाशे और झूलों से गांधी मंडी का मैदान सजा हुआ है।
सिरसागंज नगर के गांधी मंडी चौक में जनसांस्कृतिक परिषद के तत्वावधान में प्रतिवर्ष आयोजित होने वाले मेला तीज महोत्सव में इस बार भव्य रूप प्रदान करने का प्रयास किया गया है। मेला कमेटी के अध्यक्ष राजीव यादव बाले ने मुख्य अतिथि पूर्व ब्लॉक प्रमुख अमृता सिंह का शाल व प्रतीक चिन्ह भेंट कर स्वागत किया। वहीं अमृता सिंह को एसडीएम बुशराबानों और अध्यक्ष राजीव यादव ने मेले के आकर्षणों से अवगत कराया।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि अमृता सिंह ने कहा कि मेला तीज महोत्सव हमारे नगर की अमूल्य धरोहर है और प्रतिवर्ष इस मेले का इंतजार नगर के साथ आसपास के ग्रामीण लोग भी करते हैं। जहां बच्चों के लिए यह मेला मौज मस्ती लेकर आता है वहीं महिलाओं को भी घर गृहस्थी के सामान मिल जाते हैं। उद्घाटन के साथ ही मेले के झूले, सर्कस, मौत का कुआं और खेल तमाशों का शुभारंभ हो गया। कार्यक्रम में जागृति जैन, अमित गुप्ता, नितिन सिंह, हरेन्द्र सिंह, योगेश गुप्ता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed