{"_id":"68dd78c301e3ac826807f6e4","slug":"humidity-increased-after-the-rain-clouds-remained-throughout-the-day-firozabad-news-c-169-1-sagr1024-157474-2025-10-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Firozabad News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, दिनभर छाए रहे बादल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Firozabad News: बारिश के बाद बढ़ी उमस, दिनभर छाए रहे बादल
Thu, 02 Oct 2025 12:23 AM IST
आगरा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
संवाद न्यूज एजेंसी, फिरोजाबाद
Updated Thu, 02 Oct 2025 12:23 AM IST
विज्ञापन
फिरोजाबाद। मंगलवार हुई बारिश के बाद बुधवार को भी बादल छाने से धूप-छांव जैसा मौसम बना रहा। इससे उमस बढ़ गई। तापमान में लगातार उतार-चढ़ाव जारी है। छाए बादल देख धान उत्पादक किसानों की चिंता कम नहीं हो रही है। मौसम विभाग 3 अक्तूबर तक बारिश होने का अनुमान जता रहा है।
किसान राजेश, सतेंद्र का कहना है कि इस समय बारिश किसी भी मायने में सही नहीं है। इस समय धान की फसल पक चुकी तो कटाई भी शुरू हो गई है। मंगलवार को हुई बारिश से धान की फसल को काफी नुकसान हुआ। यदि अब और बारिश होती है तो फसल को काफी नुकसान होगा। कृषि विज्ञान केंद्र के मौसम वैज्ञानिक डाॅ. सुभाषचंद्र का कहना है कि अभी 3 अक्तूबर बारिश जारी रहने का अनुमान है। इस समय यदि बारिश होती है तो इससे धान की फसल को नुकसान होगा। बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान 31 और न्यूनतम 26 डिग्री सेल्सियस रहने का अनुमान है।