{"_id":"8d55eccaa6c15beb10c1d9457eb7a50e","slug":"humans-are-not-causing-panic-predator-ansar-hussain-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दहशत फैलाने वाले इंसान नहीं दरिंदे हैं: अंसार हुसैन ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दहशत फैलाने वाले इंसान नहीं दरिंदे हैं: अंसार हुसैन
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Mon, 01 Feb 2016 11:35 PM IST
विज्ञापन
कटरा पठानान स्थित सूफी अबरार हसन शाह के 36 वें उर्स पर सोमवार को कुलशरीफ की रस्म अदा की गई। वहीं देर रात तक कव्वालों ने सूफियाना कलाम पेश किया।
दरगाह शरीफ पर आयोजित उर्स की रस्म सज्जादानशीं हाजी सूफी सैय्यद अंसार हुसैन शाह सज्जादा नशीन की सरपरस्ती में अदा की गई। दरगाह पर बाद नमाज ईशा हल्क-ए-जिक्र पाक हुआ। सगीर वीसलपुरी ने ‘औज पर रहमत-ए-मुस्तफा हैं, नूरी दरबार कैसा सजा है।’ आफताब कव्वाल ने ‘अस्सलामे सैयदे ख्वाजा हसन पीरे तरीकत अल सलाम’ पेश किया। वहीं सुबह बरद नमाज के बाद नायब सज्जादानशीं जमील नासिर की निगरानी में कुरानख्वानी हुई। इस मौके पर सूफी अंसार हुसैन शाह ने मुल्क की तरक्की और अमन चैन की दुआ की। उन्होंने साफ कहा कि मुल्क में जो दहशतगर्दी फैला रहे हैं वह इंसान नहीं बल्कि दरिंदे हैं। कव्वालों ने रंग पेश किया। हैदराबाद से आए डा. सुजा नफीसी ने कैंप लगाया। कैंप में चिकित्सकीय परामर्श के साथ मुफ्त में दवा प्रदान की गई। इस दौरान शकील नासिर अबरारी, सूफी नफीस,अजहारुल हसन, मुबीन, कदीर जावेद, मुहम्मद हुसैन, असलम परवेज, पूर्व विधायक अजीम भाई, हादी जावेद, जितेंद्र यादव, ब्रज किशोर, गुलनवाज आदि शामिल रहे।
आज निकलेगा जुलूस
मंगलवार को संदल एवं चादरों का जुलूस मुहल्ला इमामबाड़ा दरगाह अबरारिया मुसाफिर खाना से दादामियां की दरगाह पर चादरपोशी के साथ ही सुबह नौ बजे से उठेगा। यह शीशग्रान, झमैया टोला,नाल बंद चौराहा, सदर बाजार,सेंट्रल टाकीज होता हुआ नासिर अबरारी हसन की दरगाह पर पहुंचेगा।