{"_id":"25fb27bf074fef355f3f0867d0357038","slug":"human-rights-day-oath-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"मानवाधिकार दिवस पर दिलाई शपथ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
मानवाधिकार दिवस पर दिलाई शपथ
ब्यूरो,अमर उजाला फीरोजाबाद
Updated Thu, 10 Dec 2015 08:00 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, टूंडला पर गुरुवार को मानवाधिकार दिवस मनाया गया। इस उपलक्ष्य में चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव वर्मा ने मानवाधिकार से चिकित्सा स्टाफ को अवगत कराया और उन्हें मानवाधिकार की शपथ दिलाई ।
चिकित्सा अधीक्षक डा. संजीव वर्मा ने सभी कर्मचारी तथा अधिकारियों को मानवाधिकार की शपथ दिलाई। उन्होंने भारतीय संविधान एवं विभिन्न अंतर्राष्ट्रीय अनुबंधों द्वारा भारत में अंगीकृत एवं लागू समस्त मानवाधिकारों के संरक्षण के प्रति सत्यनिष्ठ एवं वफादार रहने, मानवाधिकारों की सुरक्षा के लिए अपने कर्त्तव्यों का पूर्णरूप से पालन करने, बिना पक्षपात के मानवाधिकारों का सम्मान एवं सभी के आत्म सम्मान का आदर करने, अपने शब्दों, दस्तावेजों एवं विचारों द्वारा परोक्ष अथवा अपरोक्ष रूप से किसी के मानवाधिकारों का उल्लंघन न करने एवं मानवाधिकारों के विकास एवं सुरक्षा के लिए सदैव कर्त्तव्य बद्ध रहने की शपथ ली। इस अवसर पर महाराज सिंह, देवेंद्र सिंह, कुशलपाल यादव, विनोद कुमार, डा. पीएस ठाकुर, डा. नितिन जग्गी आदि मौजूद रहे।