फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Firozabad News ›   human chain, Plastic waste

प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाने को उमड़े शहरवासी, बनाई मानव शृंखला

Thu, 24 Oct 2019 11:42 PM IST
Agra Bureau आगरा ब्यूरो
Updated Thu, 24 Oct 2019 11:42 PM IST
विज्ञापन
human chain, Plastic waste
पॉलीथिन और सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की अपील के साथ गुरुवार को नगर निगम द्वारा बनाई गई मानव - फोटो : FIROZABAD
फिरोजाबाद। पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक मुक्त दीपावली मनाने का संकल्प लेने के लिए गुरुवार सुबह शहर की सड़कों पर लोगों का हुजूम उमड़ पड़ा। स्कूली बच्चों समेत करीब दस हजार लोगों ने स्लोगन लिखी तख्तियां थाम कर मानव शृंखला बनाई। इस मौके पर नगर निगम की ओर से कपडे़ के बैग बांटे।
विज्ञापन

मानव शृंखला का अगाज सुभाष तिराहे से हुआ। महापौर नूतन राठौर, डीएम चंद्र विजय सिंह और नगर आयुक्त विजय कुमार के नेतृत्व में शृंखला बनाई। स्कूली बच्चे हाथों में तख्तियां और बैनर लेकर शामिल हुए, जिन पर पॉलिथीन और सिंगल यूज प्लास्टिक के बहिष्कार की अपील लिखी थीं। महापौर ने कहा कि स्वच्छता और स्वास्थ्य के लिए पॉलिथीन का करें बहिष्कार।
विज्ञापन

डीएम ने कहा कि जन-जन को संदेश देने के लिए यह आयोजन किया है। गांधी पार्क, सिनेमा, जलेसर रोड, बर्फखाना, गांधी नगर, आर्यनगर, खुराणा गेट, आर्यनगर सर्विस रोड से तिलक तिलक इंटर कॉलेज, एसपी सिटी कार्यालय के बाहर, सर्विस रोड से सुभाष तिराहे तक शृंखला बनाई गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

नगर विधायक मनीष असीजा, सिटी मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज, एसडीएम राजेश कुमार, महाप्रबंधक जलकल सुरेश चंद्र, एक्सइएन चंदन सिंह, अवर अभियंता जेके सत्संगी, जेडएसओ दलवीर सिंह, कर निर्धारण अधिकारी पुष्पा राठौर, एई निर्माण विभाग अतुल पांडेय आदि मौजूद रहे।
खुले मेनहोल पर तैनात किया सिपाही
सर्विस रोड पर जहां-जहां मेनहॉल के ढक्कन टूटे थे। वहां नगर मजिस्ट्रेट कुंवर पंकज ने पुलिसकर्मी तैनात कर दिए।
मूक-बधिर बच्चों ने भी दिया स्वच्छता का संदेश
मानव शृंखला में राष्ट्रीय मूक बधिर पूर्व माध्यमिक विद्यालय के बच्चों ने स्लोगन लिखी पट्टिकाओं के साथ स्वच्छता का संदेश दिया। प्रधानाचार्य दीक्षारानी कुलश्रेष्ठ, जयदीप कुलश्रेष्ठ, मुकेश कुमार, जितेंद्र कुमार आदि मौजूद रहे।

महापौर ने बांटे कपडे के थैले
महापौर ने फुटपाथ पर फड़ लगाने वाले दुकानदारों और ग्राहकों को कपडे़ के थैले बांटे। साथ ही अपील की कि घर से थैला लेकर आएं पॉलिथीन का इस्तेमाल न करें।
पैम्फलेट बांट कर किया जागरूक
त्रिमूर्ति जनहित सेवा संस्थान नगला विश्रू के सहयोगकर्ता हरिशंकर गुप्ता चंचल ने पैम्फलेट बांटकर लोगों को जागरूक किया और सिंगल यूज प्लास्टिक फ्री दीपावली मनाने का संकल्प लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed